महाराष्ट्र में पूरे विपक्ष ने दी अजित पवार को दी सम्मान से भरी श्रद्धांजलि! बारामती विधानसभा सीट के उपचुनाव में सभी कांग्रेस समेत सभी उम्मदीवारों ने लिए नाम वापिस। निर्विरोध से चुनी जाएंगी सुनेत्रा पवार

पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार यहां से लगातार आठ बार जीत दर्ज कर चुके थे. साल 2024 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने 24 उम्मीदवारों के सामने चुनाव लड़ते हुए 1 लाख 81 हजार से अधिक मतों की भारी बढ़त हासिल की थी, जिसमें उनके भतीजे योगेंद्र पवार भी शामिल थे.

Apr 9, 2026 - 16:21
महाराष्ट्र में पूरे विपक्ष ने दी अजित पवार को दी सम्मान से भरी श्रद्धांजलि! बारामती विधानसभा सीट के उपचुनाव में सभी कांग्रेस समेत सभी उम्मदीवारों ने लिए नाम वापिस। निर्विरोध से चुनी जाएंगी सुनेत्रा पवार

महाराष्ट्र की राजनीतिक रूप से अहम बारामती विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में अब बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. कांग्रेस पार्टी ने इस सीट से अपने उम्मीदवार आकाश विश्वनाथ मोरे का नाम वापस लेने का फैसला किया है. इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है. बारामती के चुनावी रण से अब तक 23 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए हैं.
गौरतलब है कि कांग्रेस ने बारामती उपचुनाव के लिए अधिवक्ता आकाश मोरे को उम्मीदवार घोषित किया था. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनकी उम्मीदवारी को मंजूरी दी थी, जिसकी औपचारिक जानकारी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने 5 अप्रैल 2026 को दी थी. हालांकि अब पार्टी ने रणनीतिक तौर पर चुनाव से हटने का फैसला किया है. बारामती सीट को पवार परिवार का गढ़ माना जाता है. पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार यहां से लगातार आठ बार जीत दर्ज कर चुके थे. साल 2024 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने 24 उम्मीदवारों के सामने चुनाव लड़ते हुए 1 लाख 81 हजार से अधिक मतों की भारी बढ़त हासिल की थी, जिसमें उनके भतीजे योगेंद्र पवार भी शामिल थे.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow