शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर टिप्पणी को लेकर महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़ा ने दिखाया बाहर का रास्ता! महामंडलेश्वर पद से हुई निष्कासित

24 जनवरी को ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े ने नया नाम यामाई ममता नंद गिरी देकर महामंडलेश्वर बनाया था. आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी प्रोफेसर डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने ममता कुलकर्णी के बयानों से असहमति जताते हुए खुद को अलग करते हुए यह कार्रवाई की है.

Jan 27, 2026 - 18:01
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर टिप्पणी को लेकर महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़ा ने दिखाया बाहर का रास्ता! महामंडलेश्वर पद से हुई निष्कासित

किन्नर अखाड़ा से महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी को बाहर कर दिया गया है. इसकी पुष्टि अखाड़े की प्रमुख महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने की है. बताया जा रहा कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर टिप्पणी करने को लेकर उनपर ये कार्रवाई की गई है. आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी प्रो. डॉ लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने यामाई ममता नंद गिरी उर्फ ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े से निष्कासित कर दिया है. उन्हें अखाड़े के सभी दायित्वों से भी मुक्त कर दिया है. गौरतलब है कि महाकुंभ 2025 में 24 जनवरी को ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े ने नया नाम यामाई ममता नंद गिरी देकर महामंडलेश्वर बनाया था. आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी प्रोफेसर डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने ममता कुलकर्णी के बयानों से असहमति जताते हुए खुद को अलग करते हुए यह कार्रवाई की है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow