पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बनाई सादगी कि मिसाल!न अपनी कोई जमीन है, न कोई मकान है और न कोई गाड़ी. ममता बनर्जी की कुल चल संपत्ति 15,37,509.71 रुपये
बैंक खाते में 12,36,209.71 रुपये जमा हैं, जबकि चुनावी खर्च के लिए अलग खाते में 40,000 रुपये रखे गए हैं. कुल बैंक जमा राशि 12,76,209.71 रुपये है. आभूषण के नाम पर ममता बनर्जी के पास केवल 9.75 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत लगभग 1,45,000 रुपये आंकी गई है. इसके अलावा, उन्हें 2025-26 के लिए 40,600 रुपये का आयकर रिफंड भी मिला है. कुल मिलाकर उनकी संपत्ति एक सीमित दायरे में सिमटी हुई
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास न अपनी कोई जमीन है, न कोई मकान है और न कोई गाड़ी. दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करते हुए ममता ने अपनी सादगीपूर्ण जीवनशैली की झलक पेश की है. हलफनामे में दी गई जानकारी के अनुसार, उन्होंने अपनी संपत्ति और आय का जो विवरण सार्वजनिक किया है, वह राजनीति की चमक-दमक से अलग तस्वीर पेश करता है. हलफनामे के मुताबिक, ममता बनर्जी की कुल चल संपत्ति 15,37,509.71 रुपये है. उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है. ममता पर किसी प्रकार का कर्ज भी बकाया नहीं है. आय के आंकड़ों पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2024-25 में उनकी कुल आय 23,21, 570 रुपये रही, जबकि 2023-24 में यह 20,72, 740 रुपये थी. इससे पहले 2021-22 में उनकी आय 38,14, 410 रुपये तक पहुंची थी. यह उतार-चढ़ाव उनकी आय के स्रोतों में बदलाव को दर्शाता है.बैंक और नकदी की बात करें तो नामांकन के समय उनके पास 75,700 रुपये नकद थे. बैंक खाते में 12,36,209.71 रुपये जमा हैं, जबकि चुनावी खर्च के लिए अलग खाते में 40,000 रुपये रखे गए हैं. कुल बैंक जमा राशि 12,76,209.71 रुपये है. आभूषण के नाम पर ममता बनर्जी के पास केवल 9.75 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत लगभग 1,45,000 रुपये आंकी गई है. इसके अलावा, उन्हें 2025-26 के लिए 40,600 रुपये का आयकर रिफंड भी मिला है. कुल मिलाकर उनकी संपत्ति एक सीमित दायरे में सिमटी हुई है.
What's Your Reaction?






