'रामलला के यहां चढ़ावा चोरी, अब माखन चोर के यहां भी?' अखिलेश का योगी सरकार पर तीखा तंज! अयोध्या से मथुरा तक सियासी घमासान: अखिलेश बोले- 'रामलला के यहां चोरी नहीं रोक पाए, अब कृष्ण मंदिर की बात
लखनऊ में हाल ही में हुए दर्दनाक अग्निकांड का जिक्र करते हुए अखिलेश ने सरकार पर भ्रष्टाचार और अग्निशमन व्यवस्था में आवश्यक संसाधनों की कमी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि समय पर पर्याप्त उपकरण उपलब्ध होते तो नुकसान को कम किया जा सकता था। उत्तर प्रदेश में बुलडोजर कार्रवाई और पुलिस एनकाउंटर को लेकर भी सपा प्रमुख ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में हुए अधिकांश फर्जी एनकाउंटर PDA (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) समुदाय के लोगों के हुए हैं, जबकि कार्रवाई करने वाले मुख्यमंत्री की जाति के लोग हैं।
'लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को योगी आदित्यनाथ सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले को उठाते हुए उन्होंने सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति पर सवाल खड़े किए और आशंका जताई कि इस मामले के तार अनरजिस्टर्ड लोगों और चुनाव प्रबंधन से जुड़े लोगों तक पहुंच सकते हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा में कृष्ण मंदिर को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, "प्रभु श्रीराम के यहां चढ़ावा चोरी हो गया, अब क्या 'माखन चोर' के यहां भी चोरी का इरादा है?"
NEET समेत अन्य पेपर लीक मामलों पर भी उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि जो सरकार एक सामान्य परीक्षा निष्पक्ष तरीके से नहीं करा सकती, वह दुनिया के सामने क्या उदाहरण पेश करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
लखनऊ में हाल ही में हुए दर्दनाक अग्निकांड का जिक्र करते हुए अखिलेश ने सरकार पर भ्रष्टाचार और अग्निशमन व्यवस्था में आवश्यक संसाधनों की कमी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि समय पर पर्याप्त उपकरण उपलब्ध होते तो नुकसान को कम किया जा सकता था।
उत्तर प्रदेश में बुलडोजर कार्रवाई और पुलिस एनकाउंटर को लेकर भी सपा प्रमुख ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में हुए अधिकांश फर्जी एनकाउंटर PDA (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) समुदाय के लोगों के हुए हैं, जबकि कार्रवाई करने वाले मुख्यमंत्री की जाति के लोग हैं।
अखिलेश यादव के इन बयानों के बाद प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। हालांकि, उनके आरोपों पर सरकार की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
What's Your Reaction?






