योगी की दो टूक: यूपी में अपराध किया तो जेल या जहन्नुम की तैयारी रखो, विपक्ष पर भी बरसे CM
योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई ऐसा करता है तो उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उनके शब्दों में, “या तो जेल जाना होगा या फिर जहन्नुम की यात्रा के लिए तैयार रहना होगा।” मुख्यमंत्री के इस बयान ने जनसभा में मौजूद लोगों के बीच खासा असर छोड़ा। ‘2017 से पहले आम जनता थी त्रस्त’ मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश की जनता बाढ़, बीमारी, दंगे, कर्फ्यू, गुंडागर्दी, जमीनों पर कब्जे और आस्था पर हो रहे प्रहार से त्रस्त रहती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों को सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ नहीं मिल पाता था।
संत कबीर नगर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को संत कबीर नगर में 684 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 201 जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था, विकास और सरकार की योजनाओं को लेकर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, वहीं विपक्षी दलों पर भी जमकर निशाना साधा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश देते हुए कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश दंगों, कर्फ्यू, माफियाओं और गुंडागर्दी से परेशान था, लेकिन आज प्रदेश इन समस्याओं से मुक्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि अब कोई अपराधी बेटियों के साथ छेड़खानी नहीं कर सकता और न ही व्यापारियों को लूट सकता है।
योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई ऐसा करता है तो उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उनके शब्दों में, “या तो जेल जाना होगा या फिर जहन्नुम की यात्रा के लिए तैयार रहना होगा।” मुख्यमंत्री के इस बयान ने जनसभा में मौजूद लोगों के बीच खासा असर छोड़ा।
‘2017 से पहले आम जनता थी त्रस्त’
मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश की जनता बाढ़, बीमारी, दंगे, कर्फ्यू, गुंडागर्दी, जमीनों पर कब्जे और आस्था पर हो रहे प्रहार से त्रस्त रहती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों को सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ नहीं मिल पाता था।
योगी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि “पाप वे करते थे और भुगतभोगी आप होते थे।” उन्होंने दावा किया कि आज प्रदेश में बिना भेदभाव के पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।
95 हजार गरीब परिवारों को मिला पक्का मकान
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना समेत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि संत कबीर नगर में करीब 95 हजार गरीब परिवारों को आवास की सुविधा मिली है। उन्होंने कहा कि इन परिवारों ने शायद कभी सोचा भी नहीं होगा कि बिना किसी सिफारिश के उन्हें पक्का मकान मिल सकेगा।
उन्होंने बताया कि करीब 3.5 लाख परिवारों के घरों में शौचालय का निर्माण कराया गया है। मुख्यमंत्री ने इसे केंद्र और राज्य की ‘डबल इंजन’ सरकार की उपलब्धि बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में गरीबों के सपनों को साकार किया जा रहा है।
‘युवाओं के लिए नौकरी और रोजगार के अवसर’
रोजगार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए नौकरी और रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने विपक्ष पर ‘प्रोपगैंडा’ करने का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सरकारों ने युवाओं और गरीबों के लिए क्या किया था।
योगी ने कहा कि पहले बीमारी के कारण गरीबों के बच्चों की मौत होती थी और सरकारें मौन रहती थीं। आज उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ा बदलाव आया है और गरीबों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब दंगे, कर्फ्यू और माफिया राज की पहचान से निकलकर विकास, सुरक्षा और जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि सरकार की प्राथमिकता बिना भेदभाव के हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और प्रदेश में कानून का राज स्थापित करना है।
What's Your Reaction?






