अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ टकराव को पूरी तरह ख़त्म करने को लेकर बातचीत के दावे को लेकर ईरान ने कहा कोई बातचीत नही हुई! जवाबी कार्रवाई से पीछे हटे गए ट्रंप
"इस रचनात्मक बातचीत के रुख़ और माहौल को देखते हुए, जो पूरे सप्ताह जारी रहेंगी, मैंने वॉर डिपार्टमेंट को निर्देश दिया है कि ईरान के बिजली संयंत्रों और ऊर्जा ढांचे पर सभी सैन्य हमलों को पांच दिन के लिए टाल दिया जाए. यह फ़ैसला बैठकों और चर्चाओं की सफलता पर निर्भर करेगा." अमेरिकी राष्ट्रपति के बातचीत वाले दावे को ईरान ने खारिज किया है. आईआरजीसी से संबद्ध ईरानी मीडिया का कहना है कि ट्रंप के साथ कोई बातचीत नहीं हुई और उनका दावा है कि ट्रंप ने ईरानी जवाबी कार्रवाई के डर से पीछे हट गए.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि मध्य पूर्व में चल रहे टकराव को पूरी तरह ख़त्म करने को लेकर बातचीत हुई है. उन्होंने कहा कि 'पूरी तरह समाधान' के मुद्दे पर 'सकारात्मक बातचीत' हुई है.
ट्रंप ने यह भी कहा कि वह ईरान के बिजली संयंत्रों और ऊर्जा ढांचे पर किसी भी तरह के हमलों को पांच दिन के लिए टालेंगे.
उन्होंने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, "मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों में मध्य पूर्व में टकराव के पूरी तरह समाधान को लेकर बहुत अच्छी और सकारात्मक बातचीत हुई है."
"इस रचनात्मक बातचीत के रुख़ और माहौल को देखते हुए, जो पूरे सप्ताह जारी रहेंगी, मैंने वॉर डिपार्टमेंट को निर्देश दिया है कि ईरान के बिजली संयंत्रों और ऊर्जा ढांचे पर सभी सैन्य हमलों को पांच दिन के लिए टाल दिया जाए. यह फ़ैसला बैठकों और चर्चाओं की सफलता पर निर्भर करेगा." अमेरिकी राष्ट्रपति के बातचीत वाले दावे को ईरान ने खारिज किया है. आईआरजीसी से संबद्ध ईरानी मीडिया का कहना है कि ट्रंप के साथ कोई बातचीत नहीं हुई और उनका दावा है कि ट्रंप ने ईरानी जवाबी कार्रवाई के डर से पीछे हट गए.
What's Your Reaction?