भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले में दिखेगी Gen-Z की ताकत, ‘वंदे मातरम’ से गूंजेगा ऐतिहासिक प्राचीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे। समारोह में देश की उपलब्धियों, युवा प्रतिभाओं और तकनीकी प्रगति को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। परमाणु प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में भारत की बढ़ती ताकत की झलक भी कार्यक्रम में देखने को मिलेगी।

Aug 10, 2026 - 17:48
भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले में दिखेगी Gen-Z की ताकत, ‘वंदे मातरम’ से गूंजेगा ऐतिहासिक प्राचीर

नई दिल्ली |

भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को पूरे देशभक्ति के जोश के साथ मनाने जा रहा है। इस बार दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर होने वाला स्वतंत्रता दिवस समारोह युवाओं और नई पीढ़ी की भागीदारी के लिए खास रहेगा। सरकार ने समारोह में ‘युवा शक्ति’ को प्रमुखता देने की व्यापक तैयारी की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे। समारोह में देश की उपलब्धियों, युवा प्रतिभाओं और तकनीकी प्रगति को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। परमाणु प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में भारत की बढ़ती ताकत की झलक भी कार्यक्रम में देखने को मिलेगी।

पहली बार लाल किले से गूंजेगा ‘वंदे मातरम’

इस वर्ष का समारोह ऐतिहासिक रूप से भी बेहद खास है। ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रगान के रूप में ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन किया जाएगा।

समारोह में महिला उद्यमियों, किसानों, कारीगरों और युवा उपलब्धि हासिल करने वालों सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेष अतिथियों को सम्मानित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में पदक जीतने वाले 19 छात्रों को भी विशेष सम्मान दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow