नीट पेपर लीक मामला: आंदोलन की शुरुआत से आज तक की पूरी घटनाक्रम "नीट विवाद पर बढ़ा बवाल: इस्तीफे की मांग से संसद तक गूंजा विरोध"
इसी बीच आंदोलन से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई कि CJP नेता अभिजीत दीपके ने अपना अनशन समाप्त कर दिया। वहीं CJP प्रवक्ता सौरभ दास ने दावा किया कि सरकार ने पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया है। इसके बाद CJP का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिला और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, नीट पेपर लीक की निष्पक्ष जांच और छात्रों के हितों की रक्षा की मांग रखी।
नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू हुए, जिसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने इस मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया। पार्टी ने परीक्षा रद्द करने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार धरना, प्रदर्शन और अनशन शुरू किया।
आंदोलन के दौरान CJP के नेता अभिजीत दीपके और अन्य नेताओं ने सरकार पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। इसी बीच सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी इस मुद्दे को लेकर अनशन पर बैठे। बाद में उन्होंने अनशन समाप्त करने के लिए कुछ शर्तें रखीं, लेकिन फिलहाल वे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं।
आज CJP ने संसद मार्च और जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने जंतर-मंतर को पूरी तरह खाली करा दिया।
जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. सोमवार सुबह ही दंगा-रोधी वाहन भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंच गया था. प्रदर्शनकारियों की संसद की ओर मार्च करने की योजना को देखते हुए अधिकारियों ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी थी और कुछ पाबंदियां भी लगाई थीं. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सुरक्षा बैरिकेड पार करने से रोकने के लिए बल का इस्तेमाल किया. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई और लाठीचार्ज किए जाने की भी खबर सामने आई.
प्रदर्शन के दौरान CJP प्रवक्ता सौरभ दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया कि पार्टी नेता अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि कुछ ही देर बाद उन्होंने स्वयं स्पष्ट किया कि ऐसा नहीं हुआ था और पहले की जानकारी गलत थी।
इसी बीच आंदोलन से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई कि CJP नेता अभिजीत दीपके ने अपना अनशन समाप्त कर दिया। वहीं CJP प्रवक्ता सौरभ दास ने दावा किया कि सरकार ने पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया है।
इसके बाद CJP का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिला और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, नीट पेपर लीक की निष्पक्ष जांच और छात्रों के हितों की रक्षा की मांग रखी।
उधर, आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच भी महत्वपूर्ण बैठक हुई। हालांकि बैठक में क्या चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसे पूरे घटनाक्रम के बीच अहम राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है।
फिलहाल नीट पेपर लीक को लेकर आंदोलन जारी है। CJP सरकार पर दबाव बनाए हुए है, जबकि सरकार की ओर से प्रतिनिधिमंडल से बातचीत और शीर्ष स्तर पर बैठकों के बाद आगे की रणनीति पर सभी की नजर बनी हुई है।
What's Your Reaction?






