ईरान के अखबारों की धमकी से मचा हड़कंप, ट्रंप और अमेरिकी नेताओं को लेकर छपी चौंकाने वाली हेडलाइन

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर सुर्खियों में है। ईरानी मीडिया ने ऐसा विवादित और भड़काऊ संदेश प्रकाशित किया है जिसने वॉशिंगटन से लेकर पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है। कुछ अखबारों ने अमेरिकी नेताओं को लेकर ऐसी हेडलाइन छापी है जिसे खुली चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तस्वीरों के साथ प्रकाशित संदेश ने सोशल मीडिया पर भी तीखी बहस छेड़ दी है।

Jul 13, 2026 - 16:37
ईरान के अखबारों की धमकी से मचा हड़कंप, ट्रंप और अमेरिकी नेताओं को लेकर छपी चौंकाने वाली हेडलाइन

डोनाल्ड ट्रंप की करीबी सहयोगी लिंडसे ग्राहम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनकी मौत के बाद अब ईरानी अखबार जश्न मना रहे हैं। ईरानी अखबार 'हमशहरी' ने अपनी हेडलाइन में सीधे तौर पर चेतावनी दी है कि अमेरिकी राष्ट्रपति और अन्य अमेरिकी अधिकारियों की "अचानक मौत" हो सकती है। अमेरिकी सीनेटर की मौत के बाद, 'हमशहरी' अखबार ने अपने पहले पन्ने पर एक तस्वीर भी छापी है। इस तस्वीर में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लिंडसे ग्राहम की तस्वीर के पास घुटने पर बैठे हुए दिखाया गया। साथ ही इस तस्वीर में अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अन्य वरिष्ठ अमेरिकी व इजरायली अधिकारी भी थे। इस तस्वीर के ऊपर हेडलाइन थी, जिसमें लिखा था, "अचानक मौत के लिए तैयार रहो"।
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर सुर्खियों में है। ईरानी मीडिया ने ऐसा विवादित और भड़काऊ संदेश प्रकाशित किया है जिसने वॉशिंगटन से लेकर पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है। कुछ अखबारों ने अमेरिकी नेताओं को लेकर ऐसी हेडलाइन छापी है जिसे खुली चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तस्वीरों के साथ प्रकाशित संदेश ने सोशल मीडिया पर भी तीखी बहस छेड़ दी है।
रिपोर्टों के मुताबिक, ईरानी अखबार हमशहरी ने पहले पन्ने पर ट्रंप और अन्य नेताओं की तस्वीरों के साथ "अचानक मौत के लिए तैयार रहो" जैसी विवादित हेडलाइन प्रकाशित की। वहीं वतन-ए-एमरोज ने अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम को लेकर बेहद तीखी टिप्पणी करते हुए "मौत के सौदागर की मौत" शीर्षक इस्तेमाल किया। इन प्रकाशनों के बाद अमेरिका में कई राजनीतिक हलकों और सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow