दिल्ली में हाई अलर्ट! 31 अक्टूबर तक बढ़ी CAPF की तैनाती, 273 कंपनियां संभालेंगी मोर्चा
दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के तहत बड़ी संख्या में केंद्रीय बलों को बुलाया गया था। दिल्ली पुलिस की मांग पर गृह मंत्रालय ने कुल 301 कंपनियों की तैनाती को मंजूरी दी थी। इनमें 6 अक्टूबर को 221 कंपनियों और 8 अक्टूबर को 80 कंपनियों की तैनाती की मांग की गई थी। अब 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ाए जाने से राजधानी में सुरक्षा बलों की मौजूदगी बनी रहेगी।
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में संभावित विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की 273 कंपनियों की तैनाती दूसरी बार बढ़ाते हुए अब 31 अक्टूबर 2026 तक जारी रखने का फैसला किया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इस महीने की शुरुआत में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के विरोध-प्रदर्शनों के मद्देनजर इन बलों को दिल्ली में तैनात किया गया था।
गृह मंत्रालय का निर्देश, दिल्ली पुलिस अलर्ट
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, गृह मंत्रालय ने 22 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस और संबंधित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को आपसी समन्वय के साथ तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। दिल्ली पुलिस ने संभावित प्रदर्शनों और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए CAPF की तैनाती निर्धारित समय सीमा के बाद भी जारी रखने की मांग की थी। इसके लिए गृह मंत्रालय को औपचारिक पत्र भेजा गया था, जिसे मंजूरी दे दी गई।
पहले 301 कंपनियों की तैनाती को मिली थी मंजूरी
दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के तहत बड़ी संख्या में केंद्रीय बलों को बुलाया गया था। दिल्ली पुलिस की मांग पर गृह मंत्रालय ने कुल 301 कंपनियों की तैनाती को मंजूरी दी थी। इनमें 6 अक्टूबर को 221 कंपनियों और 8 अक्टूबर को 80 कंपनियों की तैनाती की मांग की गई थी। अब 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ाए जाने से राजधानी में सुरक्षा बलों की मौजूदगी बनी रहेगी।
जंतर-मंतर से संसद भवन तक प्रदर्शन की आशंका
सूत्रों के मुताबिक, प्रदर्शनकारी एक बार फिर जंतर-मंतर, चुनाव आयोग, संसद भवन और इंडिया गेट जैसे संवेदनशील स्थानों पर जुट सकते हैं। इसके अलावा, मंत्रियों के कार्यालयों और आवासों के बाहर भी विरोध-प्रदर्शन होने की आशंका जताई गई है।
संभावित प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली पुलिस सतर्क है। सुरक्षा एजेंसियां किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने, भीड़ को नियंत्रित करने और राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की तैयारी में जुटी हैं। ऐसे में 31 अक्टूबर तक CAPF की अतिरिक्त तैनाती को दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से अहम कदम माना जा रहा है।
What's Your Reaction?






