दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में खूनी हमला! पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से किया वार, 5 घायल

During questioning, the accused suddenly took out a knife and attacked the policemen. Five policemen were injured in the attack. Three of the injured have been admitted to Sir Ganga Ram Hospital, while two have been admitted to Sanjeevani Hospital.

Nov 23, 2026 - 18:01
दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में खूनी हमला! पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से किया वार, 5 घायल

दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पूछताछ के लिए बुलाए गए एक आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ अपनी मां और बहन को परेशान करने की शिकायत मिली थी। इसी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने सोमवार को उसे पूछताछ के लिए जामा मस्जिद थाने बुलाया था।

थाने में पूछताछ के दौरान अचानक आरोपी ने चाकू निकालकर पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों में तीन को सर गंगाराम अस्पताल, जबकि दो को संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow