शादीशुदा शख्स ने हत्या कर गर्लफ्रेंड के कई टुकड़े किए फिर जागा भीतर का इंसान, खुद को कर दिया पुलिस के हवाले।
विशाखापत्तनम के गजुवाका थाने की यह घटना है. नेवी के कर्मचारी ने जिस महिला की हत्या की, उसकी उम्र 29 साल थी. शायद किसी को पता ही नहीं चलता, अगर रवींद्र ने पुलिस के सामने सरेंडर नहीं किया होता. टेक्नीशियन रवींद्र विजयनगरम जिले के राजम का रहने वाला है. वह शादीशुदा था लेकिन विशाखापत्तनम शहर की रहने वाली मोनिका के प्रेम में पड़ गया. स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक रवींद्र की पत्नी कुछ हफ्ते पहले अपने मायके विजयनगरम चली गई थी तो वह घर में अकेला रह गया.
35 साल का वो शख्स शादीशुदा था, लेकिन एक महिला से प्रेम प्रसंग चल पड़ा. दोनों मौका मिलने पर एक जगह मिलते थे. कुछ समय पहले पत्नी मायके गई हुई थी और वो आ गई. किसी बात पर झगड़ा हुआ. नेवी के टेक्नीशियन ने गुस्से में आकर गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी. इसके बाद जो किया, वह आपके रोंगटे खड़े कर देगा.
रवींद्र ने अपने घर पर ही मोनिका नाम की इस महिला की हत्या की, फिर धारदार हथियार से शरीर के कई टुकड़े किए. शव के कुछ टुकड़े नष्ट कर दिए लेकिन कुछ टुकड़े फ्रिज में ही रख दिए. शायद मौका मिलने पर उसे ठिकाने लगाता. इसी तरह श्रद्धा हत्याकांड में आफताब ने किया था. हालांकि, इससे पहले उसके अंदर का इंसान जाग गया और वह थाने पहुंच गया. विशाखापत्तनम के गजुवाका थाने की यह घटना है. नेवी के कर्मचारी ने जिस महिला की हत्या की, उसकी उम्र 29 साल थी. शायद किसी को पता ही नहीं चलता, अगर रवींद्र ने पुलिस के सामने सरेंडर नहीं किया होता. टेक्नीशियन रवींद्र विजयनगरम जिले के राजम का रहने वाला है. वह शादीशुदा था लेकिन विशाखापत्तनम शहर की रहने वाली मोनिका के प्रेम में पड़ गया. स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक रवींद्र की पत्नी कुछ हफ्ते पहले अपने मायके विजयनगरम चली गई थी तो वह घर में अकेला रह गया.
What's Your Reaction?






