दिल्ली के मंगोलपुरी में चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला! उतार मौत के घाट
पुलिस ने कहा कि पीड़ितों की पहचान अरमान, मोंटी उर्फ मोइन खान और फरदीन के रूप में की गई और उन्हें पास के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने अरमान को "मृत घोषित" कर दिया। दिल्ली के मंगोलपुरी में चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला! उतार मौत के घाट

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक लड़के पर जानलेवा हमला हुआ है। घायल लड़के को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल लड़के का नाम दीपक है जिसे संजय गांधी अस्पताल के पास चाकू मारे गए। आरोपियों ने दीपक पर ताबड़तोड़ चाकुयों से वार किया। पड़ोस के ही लड़कों पर चाकू मारने आरोप लगा है। आपसी झगड़े के बाद रंजिशन चाकू मारे जाने की आशंका है। इस वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें एक ई रिक्शा पर आरोपी हमलावर भागते हुए दिख रहे हैं। दिल्ली पुलिस इस पूरे मामले में तफ्तीश कर रही है। फिलहाल आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
इससे पहले भी उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में सितंबर महीने में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे। पुलिस के मुताबिक, शाम 4.36 बजे मंगोलपुरी के के-ब्लॉक में चाकूबाजी की घटना सामने आई। पुलिस ने कहा कि पीड़ितों की पहचान अरमान, मोंटी उर्फ मोइन खान और फरदीन के रूप में की गई और उन्हें पास के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने अरमान को "मृत घोषित" कर दिया। दिल्ली के मंगोलपुरी में चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला! उतार मौत के घाट
What's Your Reaction?






