20 सालों में 200 महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म! आज लटका दिया गया फांसी पर

आरोप है कि दोषी व्यक्ति ने कुछ महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने के बाद उनहें कथित तौर पर गर्भपात की दवाएं भी दीं जो ईरान में गैरकानूनी है। उसे जनवरी में गिरफ्तार किया गया था। इसे ईरान में एक अपराधी द्वारा दुष्कर्म के सबसे अधिक अपराध को अंजाम देने का मामला बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद सैकड़ों लोग शहर के न्याय विभाग के सामने एकत्रित हो गए थे और उन्होंने सलामत को फांसी देने की मांग की थी। ईरान में दुष्कर्म और व्यभिचार के लिए मौत की सजा का प्रावधान है।

Nov 13, 2024 - 17:16
20 सालों में 200 महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म! आज लटका दिया गया फांसी पर

ईरान में एक हैवान ने अकेले 200 से अधिक महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित महिलाओं के अनुसार आरोपी दवा बेचने का काम करता था। वह जिम संचालक भी था। जिन 200 महिलाओं के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया, वह या तो इसके पास दवा लेने आने के चलते संपर्क में आई या फिर जिम में एक्सरसाइज करने आती थीं। अब इसे सार्वजनिक रूप से फांसी पर लटका दिया गया है।
जानकारी के अनुसार दोषी व्यक्ति पिछले दो दशक में अलग-अलग महिलाओं से दोस्ती करके दुष्कर्म करता आ रहा था। कुछ ही वर्षों में इसने 200 से ज्यादा महिलाओं को अपनी हवश का शिकार बना डाला। आशंका है कि इसने कई और महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया, लेकिन काफी महिलाओं ने शिकायत ही नहीं की होगी। 200 महिलाओं की शिकायत पर दुष्कर्म के दोषी इस ईरानी व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से फांसी पर लटका दिया गया। ईरान के सरकारी मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी।
सरकारी ‘आईआरएएन’ अखबार ने बताया कि देश के उच्चतम न्यायालय ने अक्टूबर की शुरुआत में मोहम्मद अली सलामत की मौत की सजा बरकरार रखी थी, जिसके बाद उसे फांसी दे दी गयी। उसे मंगलवार सुबह पश्चिमी हमेदान शहर में एक कब्रिस्तान में मौत की सजा दी गयी। करीब 200 महिलाओं ने दवा की दुकान और एक जिम चलाने वाले 43 वर्षीय सलामत पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। ऐसा आरोप था कि उसने पिछले 20 वर्ष में कई अपराधों को अंजाम दिया। ईरानी मीडिया में आयी खबरों में कहा गया है कि कई मामलों में सलामत ने महिलाओं को शादी का प्रस्ताव देने के बाद या प्रेम प्रसंग के दौरान उनका दुष्कर्म किया।
आरोप है कि दोषी व्यक्ति ने कुछ महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने के बाद उनहें कथित तौर पर गर्भपात की दवाएं भी दीं जो ईरान में गैरकानूनी है। उसे जनवरी में गिरफ्तार किया गया था। इसे ईरान में एक अपराधी द्वारा दुष्कर्म के सबसे अधिक अपराध को अंजाम देने का मामला बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद सैकड़ों लोग शहर के न्याय विभाग के सामने एकत्रित हो गए थे और उन्होंने सलामत को फांसी देने की मांग की थी। ईरान में दुष्कर्म और व्यभिचार के लिए मौत की सजा का प्रावधान है। 20 सालों में 200 महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म! आज लटका दिया गया फांसी पर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow