उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के लिए विशेष गहन परीक्षण (SIR) में यूपी के 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम सफाया! 6 फरवरी तक दर्ज करा सकते है आपत्ति

नवदीप रिणवा के मुताबिक वोटर लिस्ट का यह अब तक सबसे बड़ा सफाई अभियान है. अब तक राज्य में 15.44 करोड़ मतदाता दर्ज थे, SIR प्रक्रिया के बाद 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं.सबसे ज्यादा नाम ट्रासफर से कटे हैं इनकी संख्या 1.26 करोड़ है. 46 लाख मृतक, डुप्लीकेट 23.70 लाख और जो पते पर नहीं मिले उनकी संख्या 83.73 लाख है, इसके अलावा भी अन्य श्रेणी में शमिल हैं

Jan 6, 2026 - 15:55
उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के लिए विशेष गहन परीक्षण  (SIR) में यूपी के 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम सफाया! 6 फरवरी तक दर्ज करा सकते है आपत्ति

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के लिए विशेष गहन परीक्षण (SIR) प्रक्रिया के बाद आज मंगलवार, 6 जनवरी 2026 को प्रदेश की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है. राज्य के मुख्य निर्वाचन आयोग ने मसौदा सूची जारी. इस प्रक्रिया में यूपी जसे 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम हटे हैं, जिसके बाद अब 12.55 करोड़ मतदता सूची में शामिल हैं.
ड्राफ्ट सूची में अगर किसी मतदाता का नाम नहीं है तो वह 6 फरवरी तक अपना दावा और आपत्ति दर्ज करवा सकता है. नए व नाम कटने वाले मतदाता को फॉर्म-6 भरना होगा, गलत नाम वालों के लिए फॉर्म-7, संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरना होगा. इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों mod में जमा किया जा सकता है. इसके साथ जन्म प्रमाण पत्र, पते और पहचान प्रमाण पत्र जरुर आवश्यक होगा. अपने क्षेत्र के BLO से संपर्क करें. जिन लोगों के नाम इस लिस्ट में नहीं हैं वह 6 फरवरी तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. नवदीप रिणवा के मुताबिक वोटर लिस्ट का यह अब तक सबसे बड़ा सफाई अभियान है. अब तक राज्य में 15.44 करोड़ मतदाता दर्ज थे, SIR प्रक्रिया के बाद 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं.सबसे ज्यादा नाम ट्रासफर से कटे हैं इनकी संख्या 1.26 करोड़ है. 46 लाख मृतक, डुप्लीकेट 23.70 लाख और जो पते पर नहीं मिले उनकी संख्या 83.73 लाख है, इसके अलावा भी अन्य श्रेणी में शमिल हैं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow