स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बोले गृहमंत्री अमित शाह जो नियमों से नहीं चलेंगे, उनका माइक बंद हो ही जाना चाहिए.

आपको विशेषाधिकार नहीं कि आपके असंसदीय शब्द रखे जाएं. आप प्रधानमंत्री के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाइए ना मै उसका जवाब दूंगा, लेकिन स्पीकर के खिलाफ अविश्वास ठीक नहीं.

Mar 11, 2026 - 17:51
स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बोले गृहमंत्री अमित शाह जो नियमों से नहीं चलेंगे, उनका माइक बंद हो ही जाना चाहिए.

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि एकमात्र स्पीकर ओम बिरला हैं, जिनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आया जिन्होंने उसी दिन से मॉरल ग्राउंड पर चेयर पर ना बैठने का फैसला किया. प्रधानमंत्री को हटाना तो साधारण बहुमत चाहिए, लेकिन अगर स्पीकर को हटाना है तो स्पेशल बहुमत चाहिए. मंत्री होने के बावजूद गिरिराज सिंह का माइक बंद हुआ. जो नियमों से नहीं चलेंगे, उनका माइक बंद हो ही जाना चाहिए.
अमित शाह ने कहा कि सदन में संसदीय शब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए, असंसदीय शब्दों को हटा दिया जाता है. आपको विशेषाधिकार नहीं कि आपके असंसदीय शब्द रखे जाएं. आप प्रधानमंत्री के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाइए ना मै उसका जवाब दूंगा, लेकिन स्पीकर के खिलाफ अविश्वास ठीक नहीं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow