प्रियंका गांधी ने लोकसभा सदस्य की शपथ ली!सबकी निगाह इस बात पर कि प्रियंका कैसे पीएम मोदी को अपने शैली से घेरती है?
उन्होंने विपक्ष में अग्रिम पंक्ति में बैठे नेताओं की ओर हाथ जोड़कर अभिवादन किया और सदन में नेता प्रतिपक्ष तथा उनके भाई राहुल गांधी ने हाथ जोड़कर प्रियंका गांधी का अभिवादन स्वीकार किया। बता दें कि यह पहली बार है जब गांधी परिवार के तीन सदस्य संसद में हैं। दरअसल राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लोकसभा की सदस्य हैं। वहीं सोनिया गांधी राज्यसभा सांसद हैं। प्रियंका गांधी ने लोकसभा सदस्य की शपथ ली!सबकी निगाह इस बात पर कि प्रियंका कैसे पीएम मोदी को अपने शैली से घेरती है?

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की है। इस सीट पर पहले राहुल गांधी सांसद थे, लेकिन रायबरेली सीट से भी चुनाव जीतने के बाद उन्हें वायनाड सीट को खाली करना पड़ा था। इसी कड़ी में वायनाड सीट पर हुए उपचुनाव में प्रियंका गांधी को कांग्रेस पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया। इस सीट पर प्रियंका गांधी ने जीत दर्ज की है। गुरुवार को प्रियंका गांधी ने लोकसभा की सदस्यता की शपथ ली। प्रियंका गांधी ने हिंदी भाषा में शपथ ली और उन्होंने इस दौरान अपने हाथ में संविधान की एक प्रति ले रखी थी। अब सबकी निगाह इस बात पर टिकी है कि प्रियंका गांधी संसद में कैसे मोदी सरकार को घेरती है। असल में प्रियंका गांधी की शैली बेहद गंभीर दिखाई देती है। ऐसे में वो किस तरह से भाजपा को जवाब देती है ये देखने वाली बात होगी। बता दें कि गुरुवार को महाराष्ट्र के नादेंड़ से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए कांग्रेस नेता रवींद्र बसंतराव चव्हाण ने भी सदन की सदस्यता की शपथ ली। रवींद्र बसंतराव चव्हाण ने मराठी भाषा में संसद की सदस्यता की शपथ ली। शपथ ग्रहण करने के बाद प्रियंका गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। उन्होंने विपक्ष में अग्रिम पंक्ति में बैठे नेताओं की ओर हाथ जोड़कर अभिवादन किया और सदन में नेता प्रतिपक्ष तथा उनके भाई राहुल गांधी ने हाथ जोड़कर प्रियंका गांधी का अभिवादन स्वीकार किया। बता दें कि यह पहली बार है जब गांधी परिवार के तीन सदस्य संसद में हैं। दरअसल राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लोकसभा की सदस्य हैं। वहीं सोनिया गांधी राज्यसभा सांसद हैं। प्रियंका गांधी ने लोकसभा सदस्य की शपथ ली!सबकी निगाह इस बात पर कि प्रियंका कैसे पीएम मोदी को अपने शैली से घेरती है?
What's Your Reaction?






