शादीशुदा महिला और उसके प्रेमी को एक साथ पकड़े के बाद पिता ने जिंदा फेंक दिया बेटी को कुंए में! महिला की मौत

इसके बाद दोपहर 2.30 बजे के करीब दोनों को एक कुएं में फेंक दिया गया। पुलिस ने बताया कि वारदात में महिला का पिता, चाचा और दादा कथित रूप से शामिल थे। इन सभी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि घटना के बाद महिला का पिता पुलिस स्टेशन पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने दोनों की हत्या कर दी है। हालांकि, जब पुलिस ने मामले की जांच की तो पता लगा कि महिला के चाचा और दादा भी इस अपराध में शामिल थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

Aug 26, 2025 - 17:19
शादीशुदा महिला और उसके प्रेमी को एक साथ पकड़े के बाद पिता ने जिंदा फेंक दिया बेटी को कुंए में! महिला की मौत

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में हत्या की वारदात का हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। यहां एक शादीशुदा महिला और उसके प्रेमी को एक साथ पकड़े जाने के बाद उनकी पिटाई की गई और फिर उन्हें कुएं में फेंक दिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया है कि घटना की सूचना मिलने के बाद महिला के शव को बरामद कर लिया गया है। वहीं, उसके कथित प्रेमी की तलाश जारी है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, ये पूरी घटना सोमवार को दोपहर के समय हुई है। महिला की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। वहीं, उसका कथित प्रेमी नांदेड़ ज़िले के बोरजुन्नी गांव का रहने वाला था। वह सोमवार को महिला से मिलने गोलेगांव में उसके ससुराल पहुंचा था। महिला और उसके प्रेमी को साथ देखकर ससुरालवालों ने मायके पक्ष के लोगों को बुलाया और दोनों को उन्हें सौंप दिया। इसी के बाद दोनों को कुएं में फेंक दिया गया।जानकारी के मुताबिक, महिला और उसके प्रेमी को ले जाते समय उन्हें रास्ते में कथित तौर पर पीटा गया। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे के करीब दोनों को एक कुएं में फेंक दिया गया। पुलिस ने बताया कि वारदात में महिला का पिता, चाचा और दादा कथित रूप से शामिल थे। इन सभी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि घटना के बाद महिला का पिता पुलिस स्टेशन पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने दोनों की हत्या कर दी है। हालांकि, जब पुलिस ने मामले की जांच की तो पता लगा कि महिला के चाचा और दादा भी इस अपराध में शामिल थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow