हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड( HAL) समय से तेजस एमके-1ए के इंजन की डिलीवरी में देरी के लिए मांगा अमेरिकी कंपनी से भारी भरकम मुआवजा
क्योंकि रडार, एवियोनिक्स और मिसाइल-फायरिंग सिस्टम के अंतिम परीक्षण वर्तमान में जारी हैं. लड़ाकू विमानों की आपूर्ति में देरी मुख्य रूप से जीई एयरोस्पेस द्वारा एफ-404 एयरो इंजनों की आपूर्ति के लिए कई समय सीमाओं को पूरा न कर पाने के कारण हो रही है. वायु सेना द्वारा लड़ाकू विमानों के प्रदर्शन से संबंधित कुछ मुद्दों को उठाए जाने के बारे में पूछे जाने पर एचएएल के सीएमडी ने कहा कि मई में एक परियोजना समीक्षा समिति द्वारा लड़ाकू विमानों की आपूर्ति के लिए मंजूरी दिए जाने की संभावना है.
भारत का तेजस प्रोग्राम धीमी गति से आगे बढ़ रहा है, जिसकी एक मुख्य वजह इंजन की डिलीवरी में देरी है. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने तेजस एमके-1ए के लिए एफ404-आईएन20 इंजन की आपूर्ति में देरी को लेकर नाराजगी जताई है. HAL ने साल 2021 में अमेरिकी कंपनी जीई को 99 इंजन का ऑर्डर दिया था. हालांकि अभी तक उसने सिर्फ 6 इंजन दिए हैं. इसे लेकर एचएएल ने जीई एयरोस्पेस पर एक प्रावधान के तहत मुआवजा मांगा है. HAL के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डीके सुनील ने यह जानकारी दी है. साथ ही उन्होंने आने वाले दिनों में इंजन की डिलीवरी में तेजी आने की उम्मीद जताई है. इंजन सप्लाई पर डॉ. सुनील ने स्वीकार किया कि सप्लाई चेन में चुनौतियां हैं, जो कोविड और उसके बाद की स्थिति के कारण आई हैं. उन्होंने कहा कि जब एयरक्राफ्ट इस इंजन के आसपास डिजाइन किया गया है, तो विकल्प सीमित हैं. उन्होंने कहा कि हम जीई के साथ लगातार संपर्क में हैं. कंपनी में नया मैनेजमेंट आया है और टेस्टिंग में ऑटोमेशन बढ़ाया गया है. हमें विश्वास है कि स्थिति सही रास्ते पर है. इस साल जुलाई से दिसंबर तक 20 इंजन आने की उम्मीद है. भारतीय वायु सेना को तेजस मार्क 1ए संस्करण की आपूर्ति में देरी के बारे में सुनील ने कहा कि एचएएल दिसंबर तक 20 से अधिक लड़ाकू विमान तैयार कर लेगी और उनमें से छह की आपूर्ति जल्द ही की जा सकती है क्योंकि रडार, एवियोनिक्स और मिसाइल-फायरिंग सिस्टम के अंतिम परीक्षण वर्तमान में जारी हैं. लड़ाकू विमानों की आपूर्ति में देरी मुख्य रूप से जीई एयरोस्पेस द्वारा एफ-404 एयरो इंजनों की आपूर्ति के लिए कई समय सीमाओं को पूरा न कर पाने के कारण हो रही है. वायु सेना द्वारा लड़ाकू विमानों के प्रदर्शन से संबंधित कुछ मुद्दों को उठाए जाने के बारे में पूछे जाने पर एचएएल के सीएमडी ने कहा कि मई में एक परियोजना समीक्षा समिति द्वारा लड़ाकू विमानों की आपूर्ति के लिए मंजूरी दिए जाने की संभावना है.
What's Your Reaction?






