न्यूनतम वेतन बढ़ोतरी की घोषणा के बाद भी नोएडा में श्रमिकों का आंदोलन जारी! पथराव और तोडफोड़ ने लिया हिंसक रूप

उन्होंने भरोसा दिलाया कि श्रमिकों की हर समस्या सुनी जाएगी और उसका समाधान किया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि हर महीने की 10 तारीख तक श्रमिकों का वेतन उनके खाते में पहुंच जाना चाहिए. नवंबर में बोनस का भुगतान किया जाएगा, ओवरटाइम का दोगुना भुगतान सुनिश्चित होगा और श्रमिकों को महीने में चार छुट्टियां भी दी जाएंगी.

Apr 14, 2026 - 15:44
न्यूनतम वेतन बढ़ोतरी की घोषणा के बाद भी नोएडा में श्रमिकों का आंदोलन जारी! पथराव और तोडफोड़ ने लिया हिंसक रूप

्यूनतम वेतन बढ़ोतरी की घोषणा के बाद भी नोएडा में श्रमिकों का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा जहां कुछ इलाकों में पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं, जबकि कई औद्योगिक क्षेत्रों में कारखानों के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.इससे पहले, गौतमबुद्ध नगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन के सिलसिले में अब तक 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है और सात प्राथमिकी दर्ज की गई हैं. तनावपूर्ण माहौल के बीच अधिकांश औद्योगिक इकाइयों में कामकाज ठप रहा और करीब 80 प्रतिशत उद्योगपतियों ने एहतियातन अपनी इकाइयां बंद रखीं.शहर की क्लियो काउंटी सोसाइटी के पास मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया. गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने श्रमिकों से जुड़े मुद्दों पर अहम बयान दिया है. उन्होंने बताया कि श्रमिकों की मजदूरी बढ़ाने के फैसले को सरकार से मंजूरी मिल गई है और इसके लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद भी दिया. डीएम ने नोएडा में प्रचलित ठेकेदारी प्रथा पर कहा कि अधिकांश कंपनियों में यह व्यवस्था लागू है, लेकिन यदि किसी भी श्रमिक को तय मजदूरी से कम वेतन दिया गया या उसकी मजदूरी काटी गई तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं, वेतन वृद्धि को लेकर हो रहे प्रोटेस्ट पर उन्होंने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की. डीएम ने कहा कि प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जहां श्रमिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं और सीधे प्रशासन से संवाद कर सकते हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि श्रमिकों की हर समस्या सुनी जाएगी और उसका समाधान किया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि हर महीने की 10 तारीख तक श्रमिकों का वेतन उनके खाते में पहुंच जाना चाहिए. नवंबर में बोनस का भुगतान किया जाएगा, ओवरटाइम का दोगुना भुगतान सुनिश्चित होगा और श्रमिकों को महीने में चार छुट्टियां भी दी जाएंगी.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow