“20 लाख सपनों पर डाका: NEET पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, अब CBI करेगी सबसे बड़े शिक्षा घोटाले की जांच”
वहीं NTA ने छात्रों और अभिभावकों को हुई परेशानी पर चिंता जताते हुए कहा है कि परीक्षा प्रणाली पर भरोसा बनाए रखना जरूरी है। एजेंसी ने सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरों से बचने की अपील की है। CBI जल्द ही मामले में अपनी जांच प्रक्रिया शुरू करेगी। पूरे देश की नजर अब इस बात पर है कि जांच में शिक्षा माफिया और पेपर लीक नेटवर्क के कितने बड़े खुलासे होते हैं।
NEET-UG परीक्षा रद्द, CBI करेगी जांच
20 लाख से अधिक छात्रों पर पड़ा असर
नई दिल्ली/जयपुर। NEET-UG परीक्षा में कथित पेपर लीक और गड़बड़ी के आरोपों के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा रद्द कर दी है। मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपी गई है।
सूत्रों के अनुसार, राजस्थान SOG की हिरासत में मौजूद 13 लोगों से CBI पूछताछ करेगी। इससे पहले 11 मई को राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने 45 लोगों से पूछताछ की थी, जिनमें कई संदिग्धों को हिरासत में रखा गया है।
जांच में जयपुर निवासी मनीष नामक व्यक्ति को कथित मास्टरमाइंड माना जा रहा है। आरोप है कि उसने परीक्षा प्रिंट होने से पहले ही संभावित प्रश्न हासिल कर लिए थे।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मामले को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने दो सप्ताह तक मामले को दबाने की कोशिश की और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया।
वहीं NTA ने छात्रों और अभिभावकों को हुई परेशानी पर चिंता जताते हुए कहा है कि परीक्षा प्रणाली पर भरोसा बनाए रखना जरूरी है। एजेंसी ने सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरों से बचने की अपील की है।
CBI जल्द ही मामले में अपनी जांच प्रक्रिया शुरू करेगी। पूरे देश की नजर अब इस बात पर है कि जांच में शिक्षा माफिया और पेपर लीक नेटवर्क के कितने बड़े खुलासे होते हैं।
What's Your Reaction?






