कल ही तेजस के तारीफ में राज्यमंत्री ने कही थी कविता और आज हो गया तेजस दुर्घटनाग्रस्त
तेजस के लिए रक्षा राज्यमंत्री ने लिखी थी ये कविता तेजस, तू है भारत का गौरव, नीले अंबर में उड़ता, वायु का कौतुक। गति का तू ही है प्रतीक, हर बाधा को चीरता, अदम्य, एक।
दुबई एयर शो में भारतीय फाइटर जेट तेजस क्रैश हो गया है। भारतीय समयानुसार, दिन में 3.49 पर तेजस दुर्घटनाग्रस्त हुआ। दुबई एयर शो में भारत के कई फाइटर जेट अपना जलवा दिखा रहे हैं। एयर शो में कल ही रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ मौजूद थे। इस दौरान वे तेजस में बैठे भी थे। तेजस के तारीफ में मंत्री ने एक कविता भी लिखा थी।
फाइटर जेट में बैठने के बाद संजय सेठ ने तेजस के तारीफ में एक कविता भी लिखी थी। एक्स हैंडल पर उन्होंने कहा था कि तेजस सिर्फ भारतीय सेना का योद्धा नहीं है, यह पूरे देश का गौरव है। तेजस जितनी सहजता से समुद्र में तैनात INS विक्रांत पर उतरता है, उतने ही तेज के साथ आसमानी सरहदों की ऊंचाइयों को भी मापता है। तेजस जल, थल और नभ, तीनों सीमाओं की सुरक्षा अपने नाम की सार्थकता के साथ करता है। गति में भी तेज, शक्ति में भी तेज; दुश्मनों से भी तेज, सबसे तेज है हमारा तेजस। ऐसे तेजस को करीब से देखना, इसकी विशेषताओं को महसूस करना; मेरे लिए भी गौरवपूर्ण क्षण रहा।
रक्षा राज्यमंत्री ने यह भी लिखा था कि यह सुखद बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में अब तेजस का निर्माण हमारे देश में भी शुरू हो चुका है। रक्षा क्षेत्र में भारत न सिर्फ आत्मनिर्भर हो रहा है बल्कि अब निर्यात में भी अपनी अहम भागीदारी निभा रहा है।
तेजस के लिए रक्षा राज्यमंत्री ने लिखी थी ये कविता
तेजस, तू है भारत का गौरव,
नीले अंबर में उड़ता, वायु का कौतुक।
गति का तू ही है प्रतीक,
हर बाधा को चीरता, अदम्य, एक।
What's Your Reaction?






