उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में रात को मंडप में पति के साथ खाई सात जन्म साथ रहने की कसम और सुबह प्रेमी के साथ फरार

वर पक्ष को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही पलों में खुशियों का माहौल मातम में बदल जाएगा। हालांकि, स्वजन ने दुल्हन को ढूंढ़ा मगर पल्लवी घर में कहीं नहीं मिली। दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई तभी बाराती धीरे—धीरे कर वहां से निकलने लगे। दूल्हा और उसका परिवार शादी में हुए भारी खर्च की भरपाई की मांग लेकर हंगामा करने लगे तभी बंकी चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि, अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं मिली है।

Nov 21, 2025 - 18:27
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में रात को मंडप में पति के साथ खाई सात जन्म साथ रहने की कसम और सुबह प्रेमी के साथ फरार

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से बेहद ही चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर विदाई से पहले ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ छूमंतर हो गई। विवाहस्थल पर ये खबर आग की तरह फैल गई और पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात तो ये है कि, दूल्हा 11 वैन से बारात लेकर पहुंचा था, 7 फेरे समेत सभी रस्में समय पर पूरी हो चुकी थीं। मगर जैसे विदाई का समय करीब आया तो दूल्हे को दुल्हन के फरार होने की खबर पता चली जिसे सुनते ही वो बेसुध हो गया। मामला कोतवाली क्षेत्र के बंकी कस्बा दक्षिण टोला का बताया जा रहा है। यहां स्वागतस्थल के द्वार पर मंगलवार रात बारात का स्वागत हुआ, रस्में हुईं और विवाह पूरा हो गया। हालांकि, बुधवार सुबह जैसे ही विदाई का समय आया उस समय हड़कंप मच गया। रात में सात फेरे लेने वाली दुल्हन पल्लवी बुधवार सुबह विदाई से पहले ही रहस्यमयी तरीके से छूमंतर हो गई। जानकारी के मुताबिक, घुंघटेर थाना क्षेत्र के ग्राम बाबागंज के रहने वाले सुशील गौतम से बंशीलाल गौतम की पुत्री पल्लवी की शादी तय हुई थी। तीन महीने दोनों के रिश्ते पर मुहर लगी थी। विवाह के लिए दूल्हे ने तीन बीघे जमीन तक गिरवी रखी थी। इसके बाद वो 11 वैनों से 90 बाराती लेकर आया था। मंगलवार रात बारात के स्वागत के बाद वर पक्ष को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही पलों में खुशियों का माहौल मातम में बदल जाएगा। हालांकि, स्वजन ने दुल्हन को ढूंढ़ा मगर पल्लवी घर में कहीं नहीं मिली। दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई तभी बाराती धीरे—धीरे कर वहां से निकलने लगे। दूल्हा और उसका परिवार शादी में हुए भारी खर्च की भरपाई की मांग लेकर हंगामा करने लगे तभी बंकी चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि, अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं मिली है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow