“मोदी की अपील पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, हफ्ते में 2 दिन Work From Home लागू”

सरकारी दफ्तरों में सप्ताह में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम लागू होगा। प्राइवेट कंपनियों से भी 2 दिन वर्क फ्रॉम होम अपनाने की अपील की जाएगी।

May 14, 2026 - 17:47
“मोदी की अपील पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, हफ्ते में 2 दिन Work From Home लागू”

“मोदी की अपील पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, हफ्ते में 2 दिन Work From Home लागू”
"Delhi government takes big decision on Modi's appeal, implements work from home for 2 days a week"

दिल्ली सरकार ने ईंधन बचत को लेकर कई बड़े कदमों का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद राजधानी में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए नई योजना लागू की जाएगी।

मुख्य फैसले इस प्रकार हैं:

सरकारी दफ्तरों में सप्ताह में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम लागू होगा।
प्राइवेट कंपनियों से भी 2 दिन वर्क फ्रॉम होम अपनाने की अपील की जाएगी।
सरकारी अधिकारियों को मिलने वाले पेट्रोल-डीजल में 20% कटौती होगी।
हर सोमवार को “मंडे मेट्रो” के रूप में मनाया जाएगा, यानी अधिकारी और कर्मचारी मेट्रो से सफर करेंगे।
सरकारी कॉलोनियों से मेट्रो स्टेशन तक पहुंचाने के लिए 58 बसें चलाई जाएंगी।
स्कूलों और कॉलेजों से ऑनलाइन क्लास शुरू करने की अपील की जाएगी।
दिल्ली सरकार अगले 6 महीने तक नई पेट्रोल, डीजल और ईवी गाड़ियां नहीं खरीदेगी।

सरकार ने इस अभियान को “मेरा भारत–मेरा योगदान” योजना का हिस्सा बताया है। मुख्यमंत्री का कहना है कि इसका उद्देश्य सिर्फ ईंधन बचत नहीं बल्कि प्रदूषण कम करना और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देना भी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow