देशभर में मतदाता सूची का महा सत्यापन शुरू, 36.73 करोड़ वोटरों तक पहुंचेगा चुनाव आयोग 13 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR का तीसरा चरण शुरू, 3.94 लाख BLO करेंगे घर-घर वेरिफिकेशन

आयोग के अनुसार, इस प्रक्रिया में लगभग 3.94 लाख बूथ लेवल अधिकारी (BLO) और 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट (BLA) शामिल होंगे। इसका मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, सटीक और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि चुनावी व्यवस्था पर लोगों का विश्वास और मजबूत हो सके।

May 14, 2026 - 17:54
देशभर में मतदाता सूची का महा सत्यापन शुरू, 36.73 करोड़ वोटरों तक पहुंचेगा  चुनाव आयोग 13 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR का तीसरा चरण शुरू, 3.94 लाख BLO करेंगे घर-घर वेरिफिकेशन

भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तीसरे चरण की शुरुआत की घोषणा की है। इस अभियान के तहत दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, तेलंगाना सहित 13 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में करोड़ों मतदाताओं का घर-घर जाकर सत्यापन किया जाएगा।

आयोग के अनुसार, इस प्रक्रिया में लगभग 3.94 लाख बूथ लेवल अधिकारी (BLO) और 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट (BLA) शामिल होंगे। इसका मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, सटीक और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि चुनावी व्यवस्था पर लोगों का विश्वास और मजबूत हो सके।

निर्वाचन आयोग ने बताया कि तीसरे चरण के पूरा होने के बाद हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में SIR प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इन क्षेत्रों के लिए मौसम और जनगणना कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए अलग से शेड्यूल जारी किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow