कभी एक दूसरे के धुर विरोधी रहे बॉलीवुड के एक्टर शाहरुख खान और सलमान खान ने भुलाए गिले-शिकवे! दुबई में साथ घुमते नजर आए
एक फैन ने मजाक में लिखा, 'आजकल SRK को गौरी से ज़्यादा सलमान के साथ देख रहा हूं।' वहीं दूसरे फैन ने शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी को याद दिलाते हुए कहा, 'अगर SRK को सलमान के साथ पूजा से ज्यादा दिखोगे तो कुछ बात बनेगी!' एक यूजर ने तो हंसते हुए यह भी कह दिया, 'ये दोनों तो चिपक ही गए हैं।' हालांकि ज्यादातर फैंस इस बात से खुश थे कि वर्षों के उतार–चढ़ाव और गलतफहमियों के बाद दोनों सुपरस्टार फिर से इतनी अच्छी बॉन्डिंग साझा कर रहे हैं।
एक्टर शाहरुख खान और सलमान खान इन दिनों दुनिया भर में साथ नजर आ रहे हैं। हाल ही में दोनों दिल्ली में एक शादी का हिस्सा बने थे और इससे पहले सऊदी अरब में हुए जॉय फोरम में भी साथ दिखे थे। अब उनकी नई तस्वीरें अबू धाबी के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम से सामने आई हैं, जहां दोनों सुपरस्टार्स एक साथ घूमते दिखाई दे रहे हैं और फैंस उनका यह बॉन्ड देखकर बेहद खुश हैं। इन ताजा तस्वीरों में दोनों खान अबू धाबी के म्यूजियम में डायनासोर फॉसिल्स की भव्य एग्जीबिशन के सामने पोज देते दिख रहे हैं। सलमान इस समय अपने दबंग टूर के लिए UAE में मौजूद हैं, जबकि शाहरुख म्यूजियम के विशेष VIP उद्घाटन में शामिल होने के लिए अबू धाबी पहुँचे थे। काले सूट में साथ खड़े दोनों सितारे बेहद स्टाइलिश और रिलैक्स्ड नजर आ रहे हैं। तस्वीरें वायरल होने के साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं। एक फैन ने मजाक में लिखा, 'आजकल SRK को गौरी से ज़्यादा सलमान के साथ देख रहा हूं।' वहीं दूसरे फैन ने शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी को याद दिलाते हुए कहा, 'अगर SRK को सलमान के साथ पूजा से ज्यादा दिखोगे तो कुछ बात बनेगी!' एक यूजर ने तो हंसते हुए यह भी कह दिया, 'ये दोनों तो चिपक ही गए हैं।' हालांकि ज्यादातर फैंस इस बात से खुश थे कि वर्षों के उतार–चढ़ाव और गलतफहमियों के बाद दोनों सुपरस्टार फिर से इतनी अच्छी बॉन्डिंग साझा कर रहे हैं।
What's Your Reaction?






