स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा सीएम योगी आदित्यनाथ की इच्छा पर ही होगी मेरी गिरफ्तारी! मेरा चरित्र बिल्कुल साफ S
कथावाचक स्वामी रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज की याचिका पर अदालत ने शनिवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और अन्य आरोपियों पर दो किशोरवय लड़कों के यौन शोषण के आरोप में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था. इसके बाद देर रात इस सिलसिले में शंकराचार्य उनके शिष्य तथा दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. उधर, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती ने एबीपी न्यूज पर बात करते हुए कहा कि अगर मेरी गिरफ्तारी हुई तो मानूंगा कि सीएम की इच्छा है. हमारे चरित्र में कोई गड़बड़ी नहीं है, गिरफ्तारी की कोई वजह नहीं बनती.
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर अखिलेश यादव एक्स पर पोस्ट कर लिखा-ष्भाजपा हटाओ, सनातन बचाओ! सच्चे संतों का अपमान करके भाजपा ने फिर साबित कर दिया है कि सिवाय अपनी पैसों की भूख और खुदगर्जी के, वो किसी की भी सगी नहीं है. भाजपाई की ये पुरानी ‘कु-कार्यशैली’ है कि जो भी भाजपाइयों के जुल्म, ज्यादती और जुर्म के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे भाजपाई झूठे आरोपों से धमकाने, दबाने, मिटाने की साजिश करते हैं. भ्रष्ट-भाजपाई, उनके मुखबिर संगी-साथी और सत्ता सजातीय वाहिनी की ‘बिगड़ी-तिकड़ी’ नकारात्मकता का आपराधिक त्रिगुट है, जिसका मंसूबा धन-कमाने के लिए सत्ता हासिल करना है. ये सब के सब अपने-अपने स्वार्थ के लिए एक अड्डे पर इकट्ठा हैं वैसे ये एक-दूसरे को फूटी आँख नहीं सुहाते हैं. इनकी आपसी खटपट की भूमिगत आवाजें अक्सर बाहर सुनाई दे जाती हैं.
कथावाचक स्वामी रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज की याचिका पर अदालत ने शनिवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और अन्य आरोपियों पर दो किशोरवय लड़कों के यौन शोषण के आरोप में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था. इसके बाद देर रात इस सिलसिले में शंकराचार्य उनके शिष्य तथा दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था.
उधर, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती ने एबीपी न्यूज पर बात करते हुए कहा कि अगर मेरी गिरफ्तारी हुई तो मानूंगा कि सीएम की इच्छा है. हमारे चरित्र में कोई गड़बड़ी नहीं है, गिरफ्तारी की कोई वजह नहीं बनती.
What's Your Reaction?






