पीएम मोदी की अपील पर उठे सवाल “कम गाड़ियां चलाइए” की अपील… और मंत्री जी 13 गाड़ियों के काफिले में पहुंचे!

वायरल वीडियो में उनके काफिले में एंबुलेंस सहित कुल 13 गाड़ियां नजर आ रही हैं। हाल ही में निशांत कुमार को Z+ सुरक्षा भी दी गई है, जिसके बाद उनके सुरक्षा इंतजाम बढ़ाए गए हैं। यह मामला इसलिए चर्चा में है क्योंकि हाल ही में Narendra Modi ने ईंधन की खपत कम करने और जरूरत पड़ने पर कम वाहन इस्तेमाल करने की अपील की थी। इसके बाद कई राज्यों में मंत्रियों और अधिकारियों ने अपने काफिले छोटे किए हैं।

May 14, 2026 - 18:05
पीएम मोदी की अपील पर उठे सवाल “कम गाड़ियां चलाइए” की अपील… और मंत्री जी 13 गाड़ियों के काफिले में पहुंचे!

Nishant Kumar का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री गुरुवार को 13 गाड़ियों के काफिले के साथ नालंदा पहुंचते दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि वह अपनी मां स्वर्गीय मंजू देवी की पुण्यतिथि पर नालंदा पहुंचे थे। इस दौरान Nitish Kumar भी कार्यक्रम में शामिल हुए और पुष्प अर्पित कर कुछ देर बाद लौट गए, जबकि निशांत कुमार करीब एक घंटे तक स्थानीय अधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते रहे।
एंबुलेंस समेत 13 गाड़ियां शामिल
वायरल वीडियो में उनके काफिले में एंबुलेंस सहित कुल 13 गाड़ियां नजर आ रही हैं। हाल ही में निशांत कुमार को Z+ सुरक्षा भी दी गई है, जिसके बाद उनके सुरक्षा इंतजाम बढ़ाए गए हैं।
यह मामला इसलिए चर्चा में है क्योंकि हाल ही में Narendra Modi ने ईंधन की खपत कम करने और जरूरत पड़ने पर कम वाहन इस्तेमाल करने की अपील की थी। इसके बाद कई राज्यों में मंत्रियों और अधिकारियों ने अपने काफिले छोटे किए हैं।
सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब आम जनता से पेट्रोल बचाने की अपील की जा रही है, तब नेताओं के बड़े-बड़े काफिले क्या संदेश देते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow