धंधा करने का शौक है जो जिम्मेदारी लेना भी सीखो! जब 25 लोगो को जलता देख देश छोड़ कर भागे गोवा नाइट क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा. सस्ते व्यापारियों का घटिया कारनामा।

दोनों ने रात एक बजकर सात मिनट पर इंडिगो की फ्लाइट से फुकेट की टिकट बुक करा ली। सुबह पांच बजे की फ्लाइट पकड़ कर थाईलैंड भाग गए। हालांकि थाईलैंड पहुंचने के बाद लूथरा भाइयों को अंदाजा हो गया था कि वो बच नहीं पाएंगे, इसलिए उन्होंने दूसरी चाल चली। अपने वकील के जरिए कोर्ट में अग्रिम ज़मानत की अर्ज़ी दी। कोर्ट से कहा कि वो तो वापस आकर जांच में मदद करना चाहते हैं, लेकिन कोर्ट ने दोनों भाइयों की अर्जी खारिज कर दी।

Dec 12, 2025 - 19:16
धंधा करने का शौक है जो जिम्मेदारी लेना भी सीखो! जब 25 लोगो को जलता देख देश छोड़ कर भागे गोवा नाइट क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा. सस्ते व्यापारियों का घटिया कारनामा।

सौरभ और गौरव लूथरा का पकड़ा जाना इसलिए बड़ी बात है क्योंकि दोनों पूरी तैयारी के साथ उसी रात देश छोड़कर भाग गए थे जिस रात गोवा के क्लब में आग लगी। जिस वक्त फायर ब्रिगेड नाइटक्लब में आग बुझाने की कोशिश कर रही थी, और अग्निकांड में 25 लोगों की मौत की खबर आ रही थी, उसी वक्त सौरभ और गौरव ने थाईलैंड की टिकट बुक की और क्लब की आग बुझ पाती, पुलिस सक्रिय होती, उससे पहले ही दोनों इंडिगो की फ्लाइट पकड़ कर थाईलैंड भाग चुके थे। नोट करने वाली बात ये है कि जैसे ही गोवा पुलिस के कहने पर इन दोनों के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी हुआ, तो दोनों ने वकील के जरिए दिल्ली के कोर्ट में अग्रिम ज़मानत की अर्जी लगा दी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया।
कोर्ट में लूथरा भाइयों के वकीलों की तरफ से जो दलीलें दी गईं, वो सुनने लायक हैं। इन दलीलों से पता चलता है कि दोनों भाई कितने शातिर हैं। इन दोनों भाइयों ने नाइटक्लब और कैफे के धंधे से कुछ ही सालों में खूब पैसे बनाये, इनकी कई कंपनियां एक ही पते से चल रही थीं, और ये पैसे के दम पर नियम कानून को ताक पर रख चुके थे। आमतौर पर जो अपराधी देश से भाग जाते हैं, उन्हें वापस लाना मुश्किल काम होता है। इसमें वक्त लगता है। सौरभ और गौरव लूथरा दोनों भाई बेहद शातिर हैं। उन्हें मालूम था कि थाईलैंड जाने के लिए visa on arrival की जरूरत होती है। इसलिए दोनों घटना के कुछ ही घंटे बाद फुकेट भाग गए और वहां से किसी दूसरे देश में भागने की तैयारी कर रहे थे लेकिन गोवा पुलिस सेट्रल एजेंसीज के साथ मिलकर लगातार दोनों भाइयों को ट्रैक कर रही थीं।
पता ये लगा कि 6 दिसंबर को रात 11 बजकर 39 मिनट पर गोवा के क्लब में आगी, करीब 12 बजे फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची, हादसा बड़ा था, लोग आग में फंसे थे, कई लोगों के मरने की खबर आ गई थी, क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा उस वक्त दिल्ली में एक शादी में मौजूद थे। दोनों ने अपने क्लब में जल रहे लोगों की चिंता नहीं की। दोनों ने रात एक बजकर सात मिनट पर इंडिगो की फ्लाइट से फुकेट की टिकट बुक करा ली। सुबह पांच बजे की फ्लाइट पकड़ कर थाईलैंड भाग गए। हालांकि थाईलैंड पहुंचने के बाद लूथरा भाइयों को अंदाजा हो गया था कि वो बच नहीं पाएंगे, इसलिए उन्होंने दूसरी चाल चली। अपने वकील के जरिए कोर्ट में अग्रिम ज़मानत की अर्ज़ी दी। कोर्ट से कहा कि वो तो वापस आकर जांच में मदद करना चाहते हैं, लेकिन कोर्ट ने दोनों भाइयों की अर्जी खारिज कर दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow