सोने की कीमतो ने पार किया एक लाख रूपए का आंकडा! 24 कैरेट सोने की प्रति 10 ग्राम 1 लाख रूपए

जो कि पहले 1,14, 493 रुपए प्रति किलो थी। चांदी की कीमत में 1,357 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई।आईबीजेए की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इस वर्ष 1 जनवरी को चांदी की कीमत 86,055 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज की गई थी। तब से अब तक चांदी की कीमत में 34 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल आ चुका है।आईबीजेए की ओर से सोने और चांदी की कीमतों को दिन में दो बार सुबह और शाम अपडेट किया जाता है वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की जा रही है।

Jul 23, 2025 - 18:31
सोने की कीमतो ने पार किया एक लाख रूपए का आंकडा! 24 कैरेट सोने की प्रति 10 ग्राम 1 लाख रूपए

सोना-चांदी की कीमतों में बुधवार के कारोबारी दिन जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। जहां 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख रुपए के पार हो गई है, वहीं चांदी ने 1.15 लाख रुपए प्रति किलो की कीमत पार कर अपना नया ऑल-टाइम हाई बनाया है। 24 कैरेट के सोने की कीमतों में 1000 रुपए से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है।
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) द्वारा शाम को जारी की गई कीमतों के मुताबिक, 24 कैरेट के सोने की कीमत 1025 रुपए बढ़कर 1,00,533 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि बीते मंगलवार को 99,508 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी।22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 92,088 रुपए हो गई है, जो कि पहले 91,149 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम बढ़कर 75,400 रुपए हो गया है, जो कि पहले 74,631 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
इसी तरह चांदी की कीमत 1,15,850 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,14, 493 रुपए प्रति किलो थी। चांदी की कीमत में 1,357 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई।आईबीजेए की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इस वर्ष 1 जनवरी को चांदी की कीमत 86,055 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज की गई थी। तब से अब तक चांदी की कीमत में 34 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल आ चुका है।आईबीजेए की ओर से सोने और चांदी की कीमतों को दिन में दो बार सुबह और शाम अपडेट किया जाता है वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow