कांग्रेस का ऐलान बिहार में चुनाव महगठबंधन जीता तो राजद के तेजस्वी यादव होंगे मुख्यमंत्री
संख्या बल उसके पास होगा। सीएम कौन होगा इस पर हमारे यहां कोई कोई संकट या संदेह नहीं है। इसे लेकर एनडीए में है। वे तय नहीं कर पा रहे हैं कि कौन कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगा। इस चुनाव में नीतीश चेहरा होंगे या नहीं, यह भी स्पष्ट नहीं है। लेकिन लोकतंत्र में चेहरा महत्वपूर्ण नहीं होता, मुद्दे महत्वपूर्ण होते हैं।'

बिहार में चुनाव तैयारियों और महगठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने प्रतिक्रिया दी है। कन्हैया ने शुक्रवार को कहा कि सीएम चेहरे को लेकर महागठबंधन में किसी तरह की दुविधा या भ्रम नहीं है बल्कि यह भ्रम एनडीए में है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस चुनाव में नीतीश कुमार एनडीए का चेहरा होंगे या नहीं, यह तय नहीं है। कन्हैया ने कहा कि महागठबंधन में राजद सबसे बड़ी पार्टी है, वह सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जाहिर है कि वह ज्यादा सीटें जीतेगी तो सीएम भी उनका होगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रक्रिया के तहत महागठबंधन बिहार चुनाव की तैयार कर रहा है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में चेहरा नहीं बल्कि मुद्दे महत्वपूर्ण होते हैं। कन्हैया ने कहा, 'सीएम कौन बनेगा, इस जनता तय करती है, जिनके पास संख्या बल होगा, वह सीएम बनेगा। आरजेडी ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी तो जाहिर है कि वह ज्यादा सीटें जीतेगी। संख्या बल उसके पास होगा। सीएम कौन होगा इस पर हमारे यहां कोई कोई संकट या संदेह नहीं है। इसे लेकर एनडीए में है। वे तय नहीं कर पा रहे हैं कि कौन कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगा। इस चुनाव में नीतीश चेहरा होंगे या नहीं, यह भी स्पष्ट नहीं है। लेकिन लोकतंत्र में चेहरा महत्वपूर्ण नहीं होता, मुद्दे महत्वपूर्ण होते हैं।'
What's Your Reaction?






