सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराया दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण में निर्माण कार्य को रोकने का सुझाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण का कहर लगातार जारी है। सोमवार सुबह 5 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, शहर का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 359 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के डेटा के अनुसार, कई इलाकों जैसे बावना में AQI 427 तक पहुंच गया, जो 'गंभीर' स्तर का है। दोपहर तक कुछ जगहों पर हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार देखा गया, लेकिन समग्र स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

Nov 17, 2025 - 18:05
सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराया दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण में निर्माण कार्य को रोकने का सुझाव

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई। बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में सभी निर्माण कार्य रोकने का सुझाव ठुकरा दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'इससे बड़ी संख्या में लोग प्रभावित होंगे। इस तरह के कदम उठाने की बजाय, हमें दीर्घकालिक समाधान के बारे में सोचना होगा। प्रदूषण की स्थिति के हिसाब से CAQM उचित कदम उठाता है।'कोर्ट ने केंद्र सरकार को पंजाब, हरियाणा, यूपी और राजस्थान सरकार से बैठक कर दीर्घकालिक समाधान पर सुझाव देने को कहा है। इसके लिए 1 दिन का समय दिया है। अब इस मामले में बुधवार, 19 नवंबर को सुनवाई होगी।इसके साथ ही कोर्ट ने इस बारे में भी हलफनामा मांगा कि क्या दिल्ली में प्रदूषण पर निगरानी के लिए इस्तेमाल हो रहे उपकरण इसके लिए सक्षम हैं। वहीं, दूसरी ओर दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण का कहर लगातार जारी है। सोमवार सुबह 5 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, शहर का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 359 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के डेटा के अनुसार, कई इलाकों जैसे बावना में AQI 427 तक पहुंच गया, जो 'गंभीर' स्तर का है। दोपहर तक कुछ जगहों पर हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार देखा गया, लेकिन समग्र स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow