क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन लॉटरी जीतने का झांसा देने वाले अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का किया भंडाफोड़ किया है। दो नाइजीरियन नागरिकों समेत कुल छह आरोपी गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच के उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि 7 जुलाई को उन्हें सूचना मिली थी कि यह गिरोह पंजाबी बाग इलाके में सक्रिय है। इसी आधार पर शाहिद रजा को पहले गिरफ्तार किया गया और उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों को भी दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि गिरोह में शामिल नाइजीरियन नागरिक अन्य विदेशी ठगों के साथ मिलकर भारत में साइबर ठगी को अंजाम दे रहे थे। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया है।

Jul 21, 2025 - 17:31
क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन लॉटरी जीतने का झांसा देने वाले अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का किया भंडाफोड़ किया है। दो नाइजीरियन नागरिकों समेत कुल छह आरोपी गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन लॉटरी और इनाम जीतने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में दो नाइजीरियन नागरिकों समेत कुल छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में नाइजीरिया के शेडरेक ओनाइनार और संडे जान उर्फ लिबर्टी के अलावा बरेली निवासी शाहिद रजा, उसका दामाद शाहरुख खान, विकास और राकेश उर्फ लालू शामिल हैं।पुलिस जांच के मुताबिक, नाइजीरियन नागरिक भारत में अपने साथियों की मदद से लोगों को फर्जी इनाम और लॉटरी के नाम पर ठगते थे। शाहिद और शाहरुख, नाइजीरियन नागरिकों को बैंक खाते मुहैया कराते थे और उनसे नकदी निकालने में मदद करते थे, जिसके बदले में उन्हें कुल ठगी का 15 प्रतिशत हिस्सा कमीशन के रूप में मिलता था। वहीं, विकास और राकेश नए बैंक खाते और सिमकार्ड का इंतजाम करते थे, जिनके बदले उन्हें 5 प्रतिशत कमीशन मिलता था। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 3.63 लाख रुपये नकद, कई आधार और पैन कार्ड, विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। क्राइम ब्रांच के उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि 7 जुलाई को उन्हें सूचना मिली थी कि यह गिरोह पंजाबी बाग इलाके में सक्रिय है। इसी आधार पर शाहिद रजा को पहले गिरफ्तार किया गया और उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों को भी दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि गिरोह में शामिल नाइजीरियन नागरिक अन्य विदेशी ठगों के साथ मिलकर भारत में साइबर ठगी को अंजाम दे रहे थे। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow