CRPF का शौर्य सलाम! भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सबसे ज्यादा वीरता पदक किए अपने नाम
इसी सम्मान सूची में DIG एम. धिनकरन का नाम भी शामिल है, जिन्हें तीन दशक से अधिक की विशिष्ट सेवा, समर्पण, ईमानदारी और उत्कृष्ट पेशेवर योगदान के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (विशिष्ट सेवा) से सम्मानित किया गया है। वे पहले SPG में सेवा दे चुके हैं और वर्तमान में चेन्नई के अवाडी स्थित CRPF रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर के प्रमुख हैं।
15 अगस्त 2026 को जब भारत अपनी आजादी के 80 वर्ष पूरे करने जा रहा है, उसी गौरवपूर्ण अवसर पर देश की आंतरिक सुरक्षा के प्रहरी CRPF के नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, CRPF को कुल 86 वीरता एवं सेवा पदक प्रदान किए गए हैं। इनमें 24 वीरता पदक, 5 राष्ट्रपति पदक (विशिष्ट सेवा) और 57 पदक (सराहनीय सेवा) शामिल हैं।
CRPF के जवानों को मिले वीरता पदक जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी दो अभियानों और मणिपुर में उग्रवादियों के खिलाफ चलाए गए एक अभियान में अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा के लिए मिले हैं। ये सभी अभियान वर्ष 2024 में हुए थे।
इसी सम्मान सूची में DIG एम. धिनकरन का नाम भी शामिल है, जिन्हें तीन दशक से अधिक की विशिष्ट सेवा, समर्पण, ईमानदारी और उत्कृष्ट पेशेवर योगदान के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (विशिष्ट सेवा) से सम्मानित किया गया है। वे पहले SPG में सेवा दे चुके हैं और वर्तमान में चेन्नई के अवाडी स्थित CRPF रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर के प्रमुख हैं।
करीब 3.25 लाख कर्मियों वाला CRPF देश की आंतरिक सुरक्षा का प्रमुख स्तंभ है और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों, जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों तथा पूर्वोत्तर में उग्रवाद विरोधी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
80वें स्वतंत्रता दिवस पर देश उन वीर जवानों को नमन करता है, जिनकी बहादुरी, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा भारत की सुरक्षा और लोकतंत्र की मजबूत ढाल है। ????????
वीरता का सम्मान, राष्ट्र की शान — CRPF को शत-शत नमन।
What's Your Reaction?






