गोवा में स्थित बिर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब के मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा को भेजा 7 दिन की पुलिस कस्टड़ी में
गोवा पुलिस ने कहा कि आरोपियों की तरफ से कहा गया है कि मेरा बिजनेस से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन FSSAI लाइसेंस के लिए सौरभ लूथरा ने अप्लाई किया था. पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड लाइसेंस के लिए भी सौरभ लूथरा ने अप्लाई किया था. GST लाइसेंस में पार्टनर्स की डिटेल्स में फिर से गौरव लूथरा, सौरभ लूथरा और अजय गुप्ता के नाम हैं. पंचायत लाइसेंस पहले ही एक्सपायर हो चुका है, उसे रिन्यू नहीं किया गया है.
गोवा में स्थित बिर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में आग लगने की घटना मामले में क्लब के मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा की अग्रिम जमानत याचिका पर दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में गुरुवार (11 दिसंबर, 2025) को सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट आज शाम 5:30 बजे अपनी फैसला सुनाएगा. वहीं, कोर्ट ने मामले में नाइट क्लब के आरोपी सह-मालिक अजय गुप्ता को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया.
सुनवाई के दौरान लूथरा ब्रदर्स के हवाले से उनके वकील तनवीर मीर ने कहा कि गोवा के सबसे बड़े अधिकारी ने बयान दिया है कि इन लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए. पूरी सरकारी मशीनरी बदले की भावना से काम कर रही है. क्या इस मामले में बिना कानूनी प्रक्रिया के मेरी प्रॉपर्टीज को बुलडोज कर देंगे, उन्हें सील कर देंगे? मुझे अपनी जान का खतरा है, मुझे डराया जा रहा है. वहीं, गोवा पुलिस के वकील अभिनव मुखर्जी ने सुनवाई के दौरान कहा कि आरोपी भाइयों ने कहा कि मुझे ऑपरेशंस के बारे में ज्यादा नहीं पता और मैं काम की वजह से यात्रा कर रहा था और यह यात्रा घटना होने से पहले की है, लेकिन गोवा पुलिस ने कोर्ट को लाइसेंस एग्रीमेंट दिखाते हुए बताया कि इनके पास इसे चलाने का लाइसेंस नहीं है.
गोवा पुलिस ने कहा कि आरोपियों की तरफ से कहा गया है कि मेरा बिजनेस से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन FSSAI लाइसेंस के लिए सौरभ लूथरा ने अप्लाई किया था. पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड लाइसेंस के लिए भी सौरभ लूथरा ने अप्लाई किया था. GST लाइसेंस में पार्टनर्स की डिटेल्स में फिर से गौरव लूथरा, सौरभ लूथरा और अजय गुप्ता के नाम हैं. पंचायत लाइसेंस पहले ही एक्सपायर हो चुका है, उसे रिन्यू नहीं किया गया है.
What's Your Reaction?