हरियाणा में बिना किसी सीएम चेहरे के चुनाव लडे़गी कांग्रेस
टिकट वितरण में उम्मीदवारों की जीत की संभावना को प्राथमिकता दी जाएगी।हरियाणा से पहले कांग्रेस ने यह फॉर्मूला राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भी अपनाया था और किसी को सीएम का चेहरा घोषित नहीं किया था। वहीं अब हरियाणा में भी कांग्रेस यही फॉर्मूला अपनाने जा रही है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी किसी को सीएम चेहरा नहीं बनाएगी। यह दावा कांग्रेस नेता अजय सिंह यादव ने कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई अंदरूनी कलह नहीं है। कांग्रेस पार्टी बिना सीएम चेहरे के चुनाव लड़ेगी। विधानसभा चुनाव के बाद विधायकों की राय ली जाएगी और फिर आलाकमान फैसला लेगा।अजय सिंह यादव ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में बीजेपी का पत्ता साफ हो जाएगा। कांग्रेस 70 से ज्यादा सीटें जीतेगी। उन्होंने दावा किया कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। टिकट वितरण में उम्मीदवारों की जीत की संभावना को प्राथमिकता दी जाएगी।हरियाणा से पहले कांग्रेस ने यह फॉर्मूला राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भी अपनाया था और किसी को सीएम का चेहरा घोषित नहीं किया था। वहीं अब हरियाणा में भी कांग्रेस यही फॉर्मूला अपनाने जा रही है।
What's Your Reaction?






