30 अप्रैल 2025 से चारधाम की यात्रा शुरू! 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के चारधाम पहुंचने का अनुमान
इस साल 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट सुबह 10.30 बजे खुल जाएंगे और चारधाम यात्रा की शुरुआत भी हो जाएगी। इसके बाद 2 मई को सुबह 7.00 बजे केदारनाथ धाम और 4 मई को सुबह 6 बजे बद्रीनाथ के कपाट खुलेंगे। पर्यटन विभाग के मुताबिक इस साल अभी से ही 20 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है, जिनमें 7.48 लाख केदारनाथ, 5.74 लाख बद्रीनाथ, 3 लाख यमुनोत्री और 3 गंगोत्री के लिए रजिस्ट्रेशन शामिल हैं।

30 अप्रैल 2025 से चारधाम की यात्रा शुरू हो रही है। जहां पिछले साल 48 लाख से अधिक यात्री चारधाम यात्रा किए थे वहीं, इस बार 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के चारधाम पहुंचने के अनुमान हैं। ऐसे में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 20 मार्च से शुरू हुए थे जबकि ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन आज यानी से शुरू हो गए हैं। बता दें सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 20 लाख तीर्थयात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन भी कर लिया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि चारधाम यात्रा कैसे जाएं, कहां ठहरें और इस यात्रा में कितना खर्च आएगा? उत्तराखंड के चारधाम में यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम शामिल हैं। इस साल 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट सुबह 10.30 बजे खुल जाएंगे और चारधाम यात्रा की शुरुआत भी हो जाएगी। इसके बाद 2 मई को सुबह 7.00 बजे केदारनाथ धाम और 4 मई को सुबह 6 बजे बद्रीनाथ के कपाट खुलेंगे। पर्यटन विभाग के मुताबिक इस साल अभी से ही 20 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है, जिनमें 7.48 लाख केदारनाथ, 5.74 लाख बद्रीनाथ, 3 लाख यमुनोत्री और 3 गंगोत्री के लिए रजिस्ट्रेशन शामिल हैं।
What's Your Reaction?






