Delhi Lookout & : Untold Story Web Story
अमेरिका के ओहायो 27 वर्षीय अलेक्जिस फेरेल ने जब बिल्ली को पकड़ खा लिया तो जज ने फैंसला सुनाते.....................
अमेरिका के ओहायो राज्य में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें 27 वर्षीय अलेक्जिस फेरेल को पशु क्रूरता के आरोप में एक साल की सजा सुनाई गई. यह घटना अगस्त में हुई थी, जब फेरेल को एक बॉडी कैमरा फुटेज में एक मारी हुई बिल्ली को खाते हुए देखा गया. इस मामले की सुनवाई करने वाले न्यायधीश फ्रैंक फोर्शियोन ने फेरेल के कृत्य को न केवल निंदनीय, बल्कि समाज के लिए खतरनाक भी करार दिया. उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए घिनौना है. कोई भी जानवर के साथ ऐसा कैसे कर सकता है? जानवर भी एक बच्चे की तरह होते हैं. मैं इस अपराध से हुए आघात, निराशा और घृणा को शब्दों में नहीं व्यक्त कर सकता.” न्यायधीश ने आगे कहा, “आपने इस काउंटी और देश को शर्मिंदा किया है, और सबसे अधिक आप ने खुद को शर्मिंदा किया है.” यह मामला उस समय और भी वायरल हो गया जब सितंबर में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रंप और उनके समर्थकों ने स्प्रिंगफील्ड में हैती के अप्रवासियों द्वारा पालतू जानवर खाने का दावा किया. इस दौरान फेरेल का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि फेरेल अप्रवासी नहीं थी. अमेरिका के ओहायो 27 वर्षीय अलेक्जिस फेरेल ने जब बिल्ली को पकड़ खा लिया तो जज ने फैंसला सुनाते.....................
उत्तर प्रदेश की लूटेरी दुल्हन का कारनामा! गहने और नगद लेकर ससुराल से फरार
उत्तर प्रदेश के रामपुर में नई नवेली दुल्हन ससुराल से 60 हजार रुपये लेकर फरार हो गई. दुल्हन के फरार होने पर परिवार में कोहराम मच गया. इसके बाद पीड़ित दूल्हा और उसके परिजनों ने पुलिस में ठगी की शिकायत दर्ज कराई है. दरअसल, रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र के ज्योहरा गांव से दुल्हन की ठगी का अनोखा मामला सामने आया है. इस मामले में दूल्हे के पिता ने अपने दिव्यांग बेटे की शादी के लिए लड़की वालों को 60 हजार रुपये देने का दावा किया गया है, जिसके बाद लड़की वाले शादी के लिए तैयार हो गए और फिर उनकी युवती से बेटे की शादी करा दी.
दिव्यांग युवक से शादी के दो दिन बाद ही दुल्हन ससुराल से पैसे और जेवर लेकर फरार हो गई है. इस घटना के बाद दूल्हे के पिता ने दुल्हन और उसके घर वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पीड़ित पिता ने बहू और उसके घर वालों पर धोखधड़ी का आरोप लगाया है. दिव्यांग दूल्हे के पिता सत्यपाल के अनुसार, आरोपी युवती से बेटे की शादी कराई थी. जिसके बाद लड़की ने ससुराल में दो दिन गुजारकर रात में पैसे, जेवर और मोबाइल लेकर फरार हो गई. दूल्हे के पिता सत्यपाल ने बताया कि यह शादी लगभग डेढ़ महीने पहले तय हुई थी. दूल्हे के पिता सत्यपाल ने बताया कि बीते दिन उन्होंने दूसरे पक्ष को बहाने से बुलाकर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों की तरफ से शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है. दूल्हे के पिता ने बताया कि अब वह अपना पैसा और दुल्हन को दिया गया सामान वापस चाहते हैं. उत्तर प्रदेश की लूटेरी दुल्हन का कारनामा! गहने और नगद लेकर ससुराल से फरार
मणिपुर को मोदी सरकार ने अपने हाल पर छोड़ रखा है। वहां भाजपा सहित सभी दलों के विधायकों ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का साथ छोड़ दिया है। राज्यपाल मणिपुर छोड़कर चली गईं। अनुसुईया उइके बीजेपी की नेता थीं।  मगर उन्होंने कहा कि लोग प्रधानमंत्री मोदी के मणिपुर नहीं आने से निराश और दुःखी थे। इससे ज्यादा क्या होगा कि खुद मोदी द्वारा नियुक्त राज्यपाल, भाजपा की नेता रहीं सीधे सीधे प्रधानमंत्री के न जाने पर सवाल उठा रही हैं। मगर प्रधानमंत्री मोदी किसी की सुनने को तैयार नहीं। मनमोहन सिंह को मौन कहते थे। मगर खुद चुप्पी के सारे रिकार्ड तोड़ रहे हैं।डेढ़ साल हो गए। स्थिति इतनी खराब हो गई है कि नदियों में लाशें तैरने जैसी खबरे है। बीरेन सिंह सरकार अल्पमत में आ गई है। मुख्यमंत्री द्वारा अभी 18 नवंबर को बुलाई गई बैठक में भाजपा के 37 में से 19 विधायक नहीं आए। मणिपुर में 60 सदस्यीय विधानसभा है। इसमें एनडीए बड़े बहुमत 53 विधायकों के साथ सत्ता में थी। इनमें से एनपीए ने 17 नवंबर को ही बीरेन सिंह सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था।  और एक बात जो कम लोगों को पता है कि वहां राज्यपाल उइके को हटाने के बाद कोई पूर्णकालिक राज्यपाल ही नहीं है। इतनी खराब स्थिति वाले राज्य में असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को अतिरिक्त जिम्मेदारी दे रखी है।प्रधानमंत्री कश्मीर फाइल्स, केरल स्टोरी, द साबरमती रिपोर्ट फिल्मों की तारीफ करते हैं मगर सामने वास्तविक रूप से घट रहे मणिपुर पर आंखे मूंदे हैं। मोदी जी कहते हैं फिल्म देखो मगर असली मणिपुर को नहीं।समझना तो जनता को चाहिए। मगर यह सच है कि जनता अपने आप कम ही समझ पाती है। उसे समझाना पड़ता है। बताना। मगर मीडिया ने तो यह काम बंद कर दिया है। वह तो महजनों येन गत: स पन्था के रास्ते पर चल रहे हैं। मगर उस मार्ग या अर्थ पर नहीं जो युधिष्ठर ने यक्ष के प्रश्न के उत्तर में बताया था। धर्म का रास्ता, पूर्वजों के तप बलिदान का रास्ता। बल्कि वह जो पंचतंत्र की कहानी में आता है चार युवकों का जिन्होंने पोथी खोलकर देखा और पीछे पीछे चल पड़े। श्मशान पहुंच गए!तो मीडिया मोदी जी के पीछे पीछे चलता है। और फिल्मों की तारीफ करता है मगर मणिपुर जाकर कोई रिपोर्ट नहीं बनाता है। टीवी स्टूडियो में फिल्मों पर डिबेट होती है मगर असली जल रहे मणिपुर पर नहीं।
बिहार में पैदा हुए बाबा सिद्दीकी ने राजनीति के साथ बॉलीवुड में भी इतना रुतबा कैसे बनाया था?
बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी की शनिवार को तीन अज्ञात युवकों ने हत्या कर दी. वह अपने बेटे के दफ्तर से बाहर निकले ही थे कि उन पर गोलियों की बरसात कर दी गई. इस दौरान तीन गोलियां उनके सीने में लगीं. उन्हें आनन फानन में मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका. पटना में जन्में सिद्दीकी का राजनीति के साथ बॉलीवुड में भी अच्छा रुतबा था. उन्होंने कई आलीशान पार्टियों का आयोजन करके सबको चौंकाया. वे सितारों से सजी हाई-क्लास पार्टियों को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रहे हैं. आइए जानने की कोशिश करते हैं कि बाबा सिद्धकी के पास कितनी संपत्ति रही है. चुनाव आयोग को सौंपे हलफनामे के अनुसार, बाबा सिद्दीकी की 76 करोड़ रुपये संपत्ति है. हालांकि उनकी वास्तविक संपत्ति की जानकारी हासिल नहीं हो पाई है. वर्ष 2018 में इनफोर्समेंट डायरेक्टर या ईडी ने सिद्दीकी से जुड़े 462 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया था. ईडी ने मुंबई में सिद्दीकी और पिरामिड डेवलपर्स से करीब 462 करोड़ रुपये के 33 फ्लैट को जब्त किए थे. बांद्रा में झुग्गी पुनर्वास योजना में गड़बड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित गतिविधियों को लेकर ये कार्रवाई की गई थी. चुनाव आयोग को दिए एक हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति का जो ब्योरा दिया था, उसमें नकदी, बैंक जमा और कई कंपनियों के शेयर समेत चल और अचल संपत्तियों के मालिक बताए गए. उनके पास महंगी ज्वैलरी, लग्जरी गाड़ियां जैसी कई चीजें मौजूद थीं. अपने हलफनामें उन्होंने करीब करीब 30 करोड़ रुपये की राशि बताई. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उनके पास मर्सिडीज बेंज कारें और सोने और हीरे के बड़े कलेक्शन मौजूद हैं.
इस्राइल और हमास के बीच युद्ध को हुआ एक साल! गाजा में अब तक 42 हजार से ज्यादा लोग मारे गए!
इस्राइल और हमास के बीच युद्ध को हुआ एक साल! गाजा में अब तक 42 हजार से ज्यादा लोग मारे गए! हमास ने एक साल पहले आज के ही दिन पांच हजार मिसाइलों से इस्राइल पर ताबड़तोड़ हमला किया था. आतंकवादी समूह हमास के हमले में इस्राइल के 1200 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी. इसके अलावा, हमास के लड़ाकों ने 250 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया था और अपने साथ गाजा उठा ले गए थे. हमले के बाद सैकड़ों आतंकी इस्राइल में घुस गए थे. उन्होंने लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं. खास बात है कि हमले वाले दिन इस्राइल में सुकोट नाम का धार्मिक उत्सव मनाया जा रहा था. हमास ने इस हमले को Flood of Al-Aqsa नाम दिया था.हमास के हमले को इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आतंकी हमला करार दिया. उन्होंने उस दिन कसम खाई कि जब तक इस्राइल हमास को जड़ से खत्म नहीं कर देता, तब तक इस्राइल यह युद्ध खत्म नहीं करेगा. इस्राइल ने ऑपरेशन स्वोर्ड्स ऑफ आयरन शुरू किया. इस्राइल ने गाजा की घेराबंदी कर दी. उसने गाजा पट्टी के उत्तरी हिस्से में रहने वाले करीब 15 लाख लोगों को घर खाली करने का आदेश दे दिया. गाजा के लोग अब पानी, खाना और अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं.  इस्राइल ने सिर्फ गाजा की 70 फीसदी इमारतों को ध्वस्त कर दिया है. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इस्राइली हमले में अब तक 42 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. 40 हजार में 16 हजार से अधिक तो महज बच्चे हैं. इस्राइल के हमले में अब तक 98 हजार से अधिक लोग घायल हैं. 10 हजार से अधिक लोग लापता है. गाजा में जहां 42 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है तो वहीं फलस्तीन में 1,139 लोगों की जान गई है. गाजा में 98 हजार लोग घायल हुए हैं तो इस्राइल के 8,730 लोग घायल हुए हैं. दोनों पक्षों के युद्ध में अब तक 125 पत्रकारों की भी मौत हुई है.
हिमाचल के गांव वालों का मानना है कि अगर महिलाएं कपड़े पहनेंगी तो आज भी राक्षस उन्‍हें उठाकर ले जाएंगे! रहती है पांच दिन निवस्त्र
भारत में अलग-अलग जगहों पर बेहद विचित्र परंपराएं देखने को मिलती हैं. जिनके बार में अक्सर हमें पता तक नहीं होता है. कुछ तो ऐसी होती हैं जो हमें हैरान कर देती हैं. ऐसी ही एक अजीब परंपरा भारत के एक गांव में देखने को मिलती है. जहां महिलाएं 5 दिन बिना कपड़ों के रहती हैं. यहां तक की पीरियड आने पर भी उन्हें सिर्फ ऊन से बने बेल्ट को बांधने की इजाजत दी जाती है. यहां के पुरुष भी इन 5 दिनों तक खुद पर पूर कंट्रोल करते हैं. इस दौरान वो किसी महिला की तरफ देखते तक नहीं है. इसके अलावा वो इन दिनों मांस, शराब जैसी चीजों को हाथ तक नहीं लगाते हैं. ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से उन लोगों का भविष्य अच्छा रहता है. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश की मणिकर्ण घाटी के पिणी गांव में ये परंपरा निभाई जाती है. हर साल सावन में ऐसा होता है. कहा जाता है कि इस परंपरा का पालन नहीं करने वाली महिला को कुछ ही दिन में कोई बुरी खबर सुनने को मिलती है. इस दौरान पूरे गांव में पति-पत्‍नी एक-दूसरे से दूर रहते हैं. वो आपस में बातचीत तक नहीं करते हैं. वे अपनी पत्‍नी की तरफ देखकर मुस्‍करा भी नहीं सकते हैं. वहां के लोगों का मानना है कि अगर किसी पुरुष ने पंरपरा को सही से नहीं निभाया तो देवता नाराज हो जाएंगे.  क्रोधित देवता उनका कुछ ना कुछ नुकसान भी कर देंगे. गांव के लोगों का कहना है कि बहुत समय पहले इस गांव में राक्षसों ने बहुत आतंक मचाया था. उस समय  ‘लाहुआ घोंड’ नाम के एक देवता पिणी गांव आए. उन्होंने राक्षस का वध किया. लोगों का मानना है कि वो राक्षस गांव की सुंदर कपड़े पहनने वाली शादीशुदा महिलाओं को उठाकर ले जाते थे. जब देवता और राक्षस के बीच युद्ध चला तब 5 दिन महिलाओं ने कपड़े नहीं पहने थे. तभी से ये परंपरा चली आ रही है. गांव वालों का मानना है कि अगर महिलाएं कपड़ों में सुंदर दिखेंगी तो आज भी राक्षस उन्‍हें उठाकर ले जाएंगे.
‘मिस्‍टर परफेक्‍श्‍न‍िस्‍ट’ कहलाने वाले आमिर खान इस उम्र में अपने रिश्‍तों को फिर से कमाने की कोशिश में
आमिर खान के जीवन की ये कमी ऐसी है, ज‍िसका एहसास लोगों को समय गुजर जाने के बाद हमेशा होता है. ये कमी है, पैसा कमाने की जद्दोजहद में अपनों को दरक‍िनार करने और उन्‍हें समय न दे पाने की कमी. इस बारे में आमिर खान ने हाल ही में अपने एक पोडकास्‍ट में बात की है. आमिर खान र‍िया चक्रवर्ती के पोडकास्‍ट शो में पहुंचे. यहां अपने परिवार के बारे में बात करते हुए आमिर रो पड़े. आमिर खान ने कहा, ’10 साल पहले मुझे पहली बार एहसास हुआ कि मैं अपने परिवार को समय नहीं दे पा रहा हूं. कोविड के टाइम मुझे बहुत वक्‍त म‍िला इसके बारे में सोचने का. पहले में लगभग 30 साल तक फिल्‍मों में काम कर रहा था और अपनी फिल्‍मी दुनिया में मैं इतना खोया हुआ कि मुझे कभी मौका म‍िला ही नहीं कि मैं कभी बैठकर अपनी ज‍िंदगी के बारे में सोचूं. मैं 24 घंटे काम करता था. लोग पूछते थे, आप 3 साल में एक ही तो फिल्‍म करते हो, आप इतने क्‍या ब‍िजी रहते हो. पर मैं 3 साल एक ही फिल्‍म बनाने में लगाता था. मैं पूरी तरह उसी में ब‍िजी रहता था. मैं एक ही फिल्‍म में इतना खो जाता था कि लोग 10 फिल्‍मों में इतना नहीं खोते थे.’
लोकतांत्रिक देश होते हुए भी आखिरकार कैसे सिंगापुर में भ्रष्टाचार ना के बराबर है?
सिंगापुर में भ्रष्टाचार कम होने के पीछे एक बड़ी वजह यहां की सरकारी नीति है. यहां की सरकार सबसे निचले स्तर से लेकर शीर्ष स्तर तक के कर्मचारियों, अधिकारियों और मंत्रियों को शानदार सैलरी देती है. उसके पीछे तर्क यह है कि अगर इंसान के पास उसकी जरूरत की हर चीज रहेगी तो उसके भ्रष्टचार करने की संभावना कम होगी. इसके साथ ही भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े दंड के भी प्रावधान हैं. यानी यहां की सरकार भ्रष्टाचार रोकने के लिए दोनों स्तरों पर काम करती है.
इसी नीति के तहत सिंगापुर के प्रधानमंत्री को भी शानदार सैलरी मिलती है. उनकी सैलरी की तुलना हम दुनिया की नामी कंपनी गूगल के सीईओ की सैलरी से कर सकते हैं. प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग दुनिया में सबसे अधिक सैलरी पाने वाले किसी सरकार के प्रमुख हैं. उनको करीब 16.42 लाख अमेरिकी डॉलर की सैलरी मिलती है. रुपये में यह रकम करीब 13.80 करोड़ है. यानी सिंगापुर के पीएम को हर माह करीब 1.15 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती है. दूसरी तरफ गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के मौजूदा सीईओ सुंदर पिचाई की सैलरी करीब 20 लाख अमेरिकी डॉलर है. लेकिन, वोंग को जो सरकारी सुविधाएं मिली है वो पिचाई को नहीं मिल सकती.